Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बीच सड़क में आवारा पशुओं के जमावड़ा से बड़ी दुर्घटनाये होने की बनी आशंका स्थानीय नगरवासियों ने निगम प्रशासन से पशु हाका दल गठित करने की माँग

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 29/06/2020

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली नगरीय क्षेत्र मेन रोड इंदिरा चौक से लेकर राजीव चौक तक वही कोतवाली से जिला पंचायत रोड और बीजपुर रोड सहित अन्य जगहों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा बीच सड़क में लगा रहता है वही छोटी-मोटी दुर्घटनाये घटती रहती है और बड़ी दुर्घटनाये होने की संभावना बनी रहती है और राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम बैढन तिराहे के पास जिले के यातायात पुलिस के द्वारा बीच सड़क में बैठे आवारा पशुओं को हटाते हुये देखा गया और स्थानीय नगरवासियो ने नगर पालिक सिंगरौली प्रशासन से मांग की है कि पशु हाका दल की टीम गठित की जाने की माँग की है ताकि घटना दुर्घटना होने से बचाया जा सके ।

वही बैढन के आरटीओ कार्यालय से लेकर जिला पंचायत के आगे तक पूरी स्ट्रीट लाइट न जलने कारण अंधेरा रहता है और वही 2 दिवस पूर्व में जिला पंचायत के पास मोटर साइकिल सवार आवारा मवेशियो को बचाने के चक्कर में खुले नाले में जा गिरा, जिसका उपचार जयन्त के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है ।

वही नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा लगातार कोविड-19 महामारी संक्रमण से बचाव हेतु मास्क न लगाने वालो पर केवल जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है वही स्थानीयो ने नगर पालिक निगम प्रशासन से मांग की है कि नगर निगम के द्वारा “पशु हाका दल” की टीम गठित की जाये ताकि सड़क पर आवाजाही करने में दुर्घटनाओं का शिकार न होना पड़े ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...