Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के डाक्टर पर लगा गाली-गलौज व हाथ-पैर तोड़ने की धमकी का आरोप।

डाक्टर साहब के बिगड़े बोल, मरीज को कहे अपशब्द।

डाक्टर साहब की भाषा दबंगो जैसी, मरीज को देख लेने की दे डाली धमकी।

पुलिस को है तहरीर का इंतजार

सिंगरौली। जयंत चौकी क्षेत्र में स्थित एनसीएल का नेहरू शताब्दी चिकित्सालय हमेशा विवादों में घिरा रहता है। कभी मेडिकल स्टाफ की मनमानी तो कभी डाक्टर साहब का निर्देश की मुख्य दुकान से दवाई खरीदे और फला पैथॉलाजी से चेकअप कराए। ताजा प्रकरण नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के डाक्टर साहब से जुड़ा हुआ है, ईलाज कराने आए मरीज को अपशब्द बोलने व मारने-पीटने की धमकी देने का आरोप डाक्टर संतोष मिश्रा पर लगा है। जिसकी शिकायत जयंत चौकी में मरीज द्वारा कराई गई है। यह कोई पहला मामला नहीं है डॉक्टर संतोष के खिलाफ पूर्व में भी ऐसे कृत्य को लेकर पुलिस के समक्ष शिकायत की जा चुकी है । आपको बताते चलें कि नेहरू चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर संतोष मिश्रा आए दिन विवादों में रहते हैं संबंधित मामले में एनसीएल प्रबंधन कार्यवाही के नाम पर लीपापोती करते नजर आ रहा है ।

क्या है मामला

सिंगरौली जिले से लगे हुए उत्तर प्रदेश के सोनभद्र सीमा पर बसी जनता के लिए ईलाज का एकमात्र उम्मीद नेहरू शताब्दी चिकित्सालय हैं परंतु उक्त अस्पताल में डॉक्टर संतोष मिश्रा इस कदर रंगबाज हुए कि ईलाज कराने आई महिला से गाली-गलौज पर उतारू हो गए। मामला यह है कि शक्तिनगर ज्वालामुखी कॉलोनी निवासी पीड़ित परिवार मंगलवार को इलाज हेतु नेहरू शताब्दी चिकित्सालय गया हुआ था जहां डॉक्टर संतोष मिश्रा से कोई बात पूछने पर डॉक्टर संतोष मिश्रा का पारा इतना गरम हुआ कि मारपीट और गाली गलौज पर उतारू हो गए।

डॉक्टर के द्वारा बदतमीजी करने का यह कोई पहला मामला नहीं है

डॉक्टर संतोष मिश्रा के दबंगई का आलम यह रहा कि मरीज के साथ आई महिला के साथ भी बदतमीजी पर उतारू हो गए और मरीज के बेटे संदीप कुमार राय को डॉक्टर मिश्रा ने हाथ पैर तोड़ने की भी धमकी दे डाली। पीड़ित परिवार द्वारा जयंत चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा जांच कर उचित कार्यवाही करने की बात पर पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में अपने घर वापस आ गया।
इसके पूर्व में हुई घटना का अगर जिक्र करें तो डॉक्टर साहब के द्वारा पूर्व में भी मरीज के परिजनों के साथ में अभद्र व्यवहार गाली गलौज व मारपीट करने का प्रयास किया जा चुका है जिसकी भी शिकायत जयंत चौकी में की जा चुकी है
डाक्टर साहब के बिगड़े बोल की चर्चा चट्टी-चौराहों पर जोरो पर है और हर आम खास आदमी यह बात कर रहा है कि भगवान के रूप डाक्टर भी ऐसी भाषा बोलेंगे तो गरीब जनता ईलाज के लिए कौन सा दरवाजा खट-खटाएगी। एनसीएल ने नेहरू शताब्दी चिकित्सालय का निर्माण क्षेत्र में सरल सुलभ उचित ईलाज के लिए कराया था किंतु ऐसे स्टाफ के व्यवहार से एनसीएल की साख को भी बट्टा लग रहा है।

डॉक्टर की अभद्रता का शिकार पत्रकार भी

जिस तरह से घटनाएं सामने आई हैं गौर करने वाली बात है कि डॉक्टर संतोष मिश्रा के द्वारा अभद्र व्यवहार आमजन के अलावा पत्रकार भी सुरक्षित नहीं नेहरू अस्पताल के कवरेज करने गए पत्रकार के साथ भी डॉक्टर साहब ने अभद्र व्यवहार किया था पार्किंग में हुई इस घटना को वहां पर खड़े सैकड़ों लोगों ने देखा था की एक डॉक्टर किस तरह से अपनी सीमा को पार करते हुए गाली गलोज व अभद्र व्यवहार किया

विगत दिन एनसीएल कर्मचारी के साथ भी हो चुकी है मारपीट

विगत दिवस की अगर बात करें तो नेहरू अस्पताल परिसर में फिल्मी स्टाइल में एनसीएल के अमलोरी परियोजना के कर्मचारी के साथ में फिल्मी स्टाइल में मारपीट हो चुकी है जिसमें अस्पताल परिसर में तैनात प्राइवेट सुरक्षा कर्मी ने एनसीएल कर्मी के साथ मारपीट की है जिस की भी जांच जयंत पुलिस के द्वारा की जा रही है ।

पुलिस का कहना है

संबंधित मामले को लेकर जयंत पुलिस चौकी प्रभारी से बात करने पर उन्होंने कहा कि महिला के द्वारा लिखित शिकायत की गई है जिसकी जांच कराई जा रही है जांच के उपरांत दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी किसी भी हाल में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

जयंत पुलिस चौकी प्रभारी
महेंद्र सिंह

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...