Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गांव में कथा कराने के लिए गए थे परिजन, सूने घर को बनाया निशाना

ग्वालियर-

डबरा सिटी थाना क्षेत्र के पिछोर तिराहा स्थित श्यामविहार कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। अज्ञात चोर घर के मेन दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये सहित लगभग ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए। शनिवार को सुबह परिजन जब घर पहुंचे तो मेन गेट पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। ताला टूटा देखकर परिजन घर के अंदर कमरे में पहुंचे तो अलमारी में रखा सामान बिखरा हुआ पड़ा था और उसके अंदर रखे जेवर और रुपये गायब थे। चोरी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घटना स्थल पर ऐसा कोई सुराग नहीं मिला जिससे चोरों की पहचान हो सके। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।

31 वर्षीय फरियादी भारत सिंह चौहान पुत्र प्रताप सिंह चौहान निवासी श्यामविहार कॉलोनी ग्वालियर रोड ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शुक्रवार को ग्राम समाया में कथा कराने के लिए गए थे। घर उनके अलावा छोटा भाई बालकिशन चौहान का परिवार भी रहता है। शनिवार को सुबह लगभग 10.30 बजे छोटे भाई की पत्नी जब मकान पर पहुंची तो मेन गेट का ताला टूटा देखकर मुझे सूचित किया। चोरी होने की सूचना मिलने पर मैं अपने मकान पर पहुंचा। फरियादी ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की रात को चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने मेरे और छोटे भाई के कमरे का ताला तोड़ा। घर के अंदर घुसे चोर छोटे भाई की पत्नी की अलमारी का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे दो जोड़ी सोने की ब्रजवाला, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ले गए। इसके साथ ही मेरे कमरे का ताला तोड़कर अलमारी के अंदर रखे 15 हजार रुपये नकद, एक सोने का मंगलसूत्र, चांदी के बिछिया और पांच किलो घी चोरी कर ले गए। घर में चोरी होने पर फरियादी ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की जिससे चोरों का सुराग मिल सके। लेकिन घटना स्थल पर ऐसा कोई क्लू नहीं मिला जिससे उनकी पहचान हो सके। फरियादी ने बताया कि पड़ोसी के मकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जब उससे फुटेज दिखाने की बात कही तो पड़ोसी द्वारा बताया कि सीसीटीवी कैमरे कई दिनों से बंद पड़े हैं। वहीं शनिवार को दोपहर 1 बजे थाने पहुंचे फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने 40 हजार रुपये का मसरूका बनाकर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...