ग्वालियर
निकटवर्तीभिंड मिहोना थाना क्षेत्र के अचलपुरा गांव में दो मौसेरे भाईयों में तीन साल से जमीन को लेकर मनमुटाव चल रहा था। लेकिन गत सुबह 8 बजे छोटी सी बात पर इन दोनों पक्षों का गुस्सा इतना बढ़ा कि उन्होंने एक दूसरे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद जिला अस्पताल में दोनों के शवों का पीएम होने के बाद जब एक साथ दोनाें शव एक ही ट्रॉली रख दिए तो इस पर भी विवाद हो गया।बाद में शव अलग-अलग वाहन से लाए गए।
बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह रिंकू पुत्र प्रीतम यादव अपने खेत से ट्रैक्टर ट्राॅली में ईंट भरकर घर ला रहा था। इसी दौरान रास्ते में रामवीर पुत्र गोदन से उसके घर के लिए जाने वाली पानी की पाइप लाइन टूट गई, जिस पर रामवीर यादव अपने छोटे भाई गुड्डू को लेकर जागेश पुत्र प्रभू यादव के यहां शिकायत करने पहुंचे। लेकिन यहां बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इसके बाद जागेश, रिंकू, श्याम सिंह, प्रीतम सिंह, अरविंद और रणवीर सभी निवासी अचलपुरा गुस्से में रामवीर के घर पहुंचे, तो रामवीर भी अपने पिता की लाइसेंसी 12 बोर बंदूक लेकर छत पर चढ़ गया। सामने वाले पक्ष को अपनी ओर बढ़ता देख रामवीर ने वहीं से फायर ठोक दिया, जागेश के सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जागेश के पक्ष के लोगों का गुस्सा ओर बढ़ गया और उन्होंने रामवीर के घर में घुसकर उसकी कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक की पत्नी और बहू को भी पीटा:मिहोना थाना प्रभारी रविंद्र सिंह गुर्जर के अनुसार जागेश की गोली लगने से मौत होने के बाद रामवीर अपने घर में छिप गया। जबकि उसका भाई गुड्डू वहां से भाग गया। लेकिन जागेश के पक्ष के लोगों ने रामवीर के घर में घुसकर उसकी पत्नी वर्षा और गुड्डू की पत्नी पूनम की बेरहमी से पिटाई की, जिसमें वे दोनों बुरी तरह से घायल हो गई। फिर उन्हीं के सामने रामवीर की कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी आरोपी भाग निकले।
क्रास हत्या का केस दर्ज
पुलिस ने रामवीर की हत्या के मामले में रिंकू, श्याम सिंह, प्रीतम सिंह, रणवीर, अरविंद के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि जागेश की हत्या के मामले में मृतक रामवीर और गुड्डू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मौसेरे भाइयों में तीन साल से था मनमुटाव, नल टूटने पर एक भाई ने गोली मारी तो दूसरे पक्ष ने उसे घर में घुसकर मार डाला
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal