ग्वालियर -पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को निर्वाचित होकर राज्यसभा पहुंच गए। पार्टी में राज्यसभा चुनाव से पहले पार्टी में विरोध के स्वर फूटने की आशंका के कारण शिवराज मंत्री मंडल का विस्तर टाल दिया था। एक बार फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मंत्री पद व विधायकी छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व मंत्रियों व विधायकों की वल्लभ भवन में बैठने की उम्मीदें जागी हैं। लेकिन मंत्री पद की शपथ लेने के लिए इस महीने और इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि राज्यपाल लालजी टंडन अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वस्थ होकर भोपाल लौटने के बाद शपथ-ग्रहण समारोह होने की कोई संभावना बनेगी।
वल्लभ भवन से पिछले तीन महीने से कॉल आने का इंतजार
ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस व विधायकी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्रियों को फिर से मंत्री मंडल में शामिल किए जाने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सहमति जताने के संकेत दिए थे। कमल नाथ मंत्री मंडल में स्थान नहीं मिलने के कारण कांग्रेस छोड़कर एंदल सिंह कंषाना मंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इन पूर्व मंत्रियों को सरकार गिरने के तत्काल मंत्री पद की शपथ दिलाई जानी थी। लेकिन पहले शिवराज ने अकेले ही सीएम पद की शपथ ली। उसके बाद केवल पांच सदस्यीय मंत्री मंडल का गठन किया। पहले चरण में केवल तुलसी सिलावट व गोविंद सिंह राजपूत को स्थान मिला। अन्य सिंधिया समर्थक लटक गए। राज्यसभा चुनाव के बाद दावेदारों को शपथ के लिए भोपाल बुलाए जाने का इंतजार था। लेकिन अब दावेदार राज्यपाल के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। क्योंकि राज्यपाल के स्वस्थ होकर भोपाल लौटने के बाद शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।
राज्यसभा में सिंधिया के पहुंचने के बाद समर्थित पूर्व मंत्रियों व विधायकों को इस महीने और करना होगा इंतजार
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal