हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली/जयन्त :-वार्ड क्रमांक 13 बैगा बस्ती में कार्यरत सफाई कर्मचारी जगबीर बाल्मीकि के द्वारा राम बहादुर बैगा की झोपड़ी टूट कर गिर जाने की सूचना अपने जोन के उप स्वच्छता पर्यवेक्षक छोटू कुमार एवं बिहारी उप स्वच्छता पर्यवेक्षक को दिया गया।

उक्त की जानकारी जोन के उप स्वच्छता पर्यवेक्षक के द्वारा जितेंद्र सिंह स्वच्छता निरीक्षक को अवगत कराया तत्पश्चात जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 16-06-2020 को छोटू कुमार उप स्वच्छता पर्यवेक्षक के द्वारा प्रथम पाली में सफाई का कार्य पूर्ण करवाने के पश्चात पूरे सफाई सैनिकों को तैनात करके राम बहादुर बैगा की झोपड़ी का पुनः अच्छी तरह से निर्माण करवाया गया।
उक्त कार्य से प्रेरित होकर स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संजय मुस्तकीम अंसारी एवं राम गनेश ने आगे आकर सहयोग प्रदान किया।
राम बहादुर बैगा अपनी झोपड़ी में अपने आप को सुरक्षित पाकर उनके द्वारा सफाई कामगारों को कोटि-कोटि धन्यवाद कहा गया।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal