ग्वालियर -निकटवर्तीनिवाड़ी जिले के जनपद पंचायत सीईओ हर्ष कुमार खरे को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। सरकारी निर्माण कार्यों के बकाया भुगतान और लंबित जांच निपटाने के एवज में सीईओ को जैसे ही उनके बंगले पर यह राशि दी गई वैसे ही लोकायुक्त पुलिस ने बंगले पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीईओ के हाथ धुलवाए गए तो वे रिश्वत में रंगे निकले।
जनपद पंचायत निवाड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत टेहरका के सरपंच पति ग्यादीन अहिरवार द्वारा ग्राम पंचायत में 45 लाख के निर्माण कार्य कराए गए थे। मनरेगा योजना अंतर्गत कार्यों के भुगतान और पंचायत की जांच निपटाने के एवज में जनपद पंचायत के सीईओ हर्ष कुमार खरे द्वारा चार लाख रुपये रिश्वत मांगी गई थी।
शिकायत के बाद केमिकल लगे दो लाख रुपये ग्यादीन अहिरवार को दिए। जैसे ही यह रुपए ग्यादीन ने सीईओ हर्ष कुमार खरे को उनके बंगले पर थमाए। लोकायुक्त पुलिस की टीम वहां पहुंच गई और उन्हें पकड़ लिया।मैंने किसी प्रकार की कोई डिमांड नहीं की थी और न ही रूपया लिया है, सरपंच पति ग्यादीन अहिरवार द्वारा मुझे जबरन फंसाने का प्रयास किया गया है।
– मैं सरपंच के खिलाफ कार्रवाई करना चाह रहा था, जिसके लिए मेरे द्वारा पूर्व में भी नोटिस दिया गया था। मंगलवार को जो कार्रवाई की गई उस दौरान सरपंच पति ने मेरे बिस्तर पर ही रुपये फेंके थे, जब मेरी नजर पड़ी तो मैं चिल्लाते हुए बाहर आया और कहा कि यहां से यह सब उठाओ। – हर्ष कुमार खरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ज. पं. निवाड़ी
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal