ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 15/06/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण विश्व के साथ-साथ पूरे देश में भी जनजीवन अस्त – व्यस्त हो गया था मार्च माह से लॉक डाउन के कारण मजदूर, छोटे-मोटे व्यापारी, छोटे – बड़े सभी उद्योगों को भारी नुकसान हुआ है ऐसे में महंगाई से निजात दिलाने हेतु प्रदेश की बीजेपी शिवराज सरकार ने जनता द्वारा जनता को कोई राहत नहीं दिया गया है बीजेपी की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लगातार डीजल व पेट्रोल में नये-नये टैक्स लगाये जा रहे हैं जिससे जनता पर भारी बोझ व महंगाई बढ़ रही है सिंगरौली जिले के विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कई मुद्दे पर सरकार को कोसते हुये राज्यपाल के नाम कलेक्टर जनप्रतिनिधि सिंगरौली एसडीएम- ऋषि पवार एवं एसपी मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया ।

वही कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाते हुये कहा कि बीजेपी की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लगातार की जा रही पेट्रोल व डीजल की वृद्धि को तत्काल वापस लिये जाये और रामशिरोमणि शाहवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष) पिछड़ा प्रकोष्ठ ने कहा कि 3 महीने के सभी प्रकार के घरेलु एवं व्यवसायिक बिजली बिल व जलकर बिल , प्राइवेट स्कूलों की फीस माफ किये जाये वही अमित द्विवेदी (प्रदेश सचिव) मप्र कांग्रेस कमेटी ने कहा कि सिंगरौली जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बिजली की मनमानी कटौती पर रोक लगायी जाये वही श्री द्विवेदी ने कहा कि 100 यूनिट 100 रुपये में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार की योजना पुनः लागू किया जाये और साथ ही बिजली बिलों में वृद्धि पर रोक लगाते हुये व खराब बिजली सामग्री की जांच करायी जाये ।
जिला महामंत्री बालमुकुंद सिंह परिहार ने कहा कि सिंगरौली में स्थानीय बेरोजगार युवाओ को ओबी कम्पनियों में नौकरी दिलायी जाये और के.डी. सिंह (पूर्व नगर अध्यक्ष) ने बीजेपी पर भेदभाव का आरोप लगाते हुये कहा कि शासन रिलायंस पॉवर के ऐश डैम टूटने के बाद ग्राम – सिद्धि खुर्द, झांझीटोला, हर्रहवा में आज तक गरीब पीड़तों को क्षतिपूर्ति नही दिया गया है तत्काल क्षतिपूर्ति दिलाया जाये, कुन्दन पांडेय (प्रदेश सदस्य) ने कहा कि सिंगरौली जिले के स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को नो एंट्री में छूट दी जाये, साथ ही बाईपास सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द चालू कराया जाये, जिला उपाध्यक्ष – सुदामा कुशवाहा ने बीजेपी की कथनी और करनी में फर्क बताते हुये कहा कि जनपद पंचायत बैढन के ग्राम पंचायत खम्हरिया के महदेवा टोला में 02 नग ट्रांसफॉर्मर कई महीनों से खराब है एवं इसी तरह से पूरे जिले में सैकड़ो ट्रांसफार्मर खराब है तत्काल दुरुस्त कराया जाये ।
उक्त ज्ञापन पत्र सौपने में मुख्य रूप से रामशिरोमणि शाहवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष), अमित द्विवेदी (प्रदेश सचिव), कुंदन पाण्डेय (प्रदेश सदस्य), सीपी शुक्ला (प्रदेश प्रवक्ता), बालमुकुंद सिंह परिहार (महामंत्री), ज्ञानेंद्र सिंह (ज्ञानू) (महामंत्री), अशोक शाह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीधी – सिंगरौली), सुदामा साकेत (महामंत्री), संगीता सिंह (पूर्व महापौर प्रत्याशी), रामगोपाल पाल (जिलाध्यक्ष असंगठित कामगार), रामसागर शाह (पार्षद), अनुज शुक्ला (प्रदेश महामंत्री असंगठित कामगार), रामकुमार शाह (पूर्व महामंत्री), सुदामा कुशवाहा, राजू शाह, उपेंद्र शुक्ला (महामंत्री), बीकेएस परिहार, उसैद हसन सिद्दीकी (उपाध्यक्ष असंगठित कामगार), जितेंद्र सिंह पटेल, उग्रसेन शर्मा, डॉक्टर प्रकाश शाह, रामब्रिज कुशवाहा, युवक कांग्रेस से सचिन सिंह, सत्यम सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal