बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//राजकुमार सिंह – राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- आज का दिन कोतवाली पुलिस बैढन के लिए बहुत ही खास रहा आज के दिन कोतवाली पुलिस को तीन सफलताएं हाथ लगी,13 वर्ष से फरार इनामी आरोपी सहित एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया वही 12 घंटे के अंदर लापता लड़की की तलाश कर कोतवाली पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों को सुपुर्द किया
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन में कोतवाली टी आई अरूण पांडेय के नेतृत्व में आज तीन सफलताएं कोतवाली पुलिस के हाथ लगी आपको बता दे कि अपराध क्र 491/2014 धारा 294,323,506,34 भादवि के स्थाई वारंटी आरोपी राजू उर्फ वृन्दावन बसोर पिता कृपाल बसोर उम्र 65 वर्ष निवासी बिहरा जमानत पर छूटने के बाद लगातार फरार चल रहा था जिसे आज कोतवाली पुलिस ने मुखबिरो की सूचना पर छत्तीसगढ़ बार्डर से लगे सीमावर्ती ग्राम जलहथनी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
13 वर्ष से फरार इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
13 वर्ष से लगातार फरार चल रहे इनामी आरोपी को आज कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा आपको बता दे कि आरोपी संतोष बसोर पिता भागीरथी बसोर उम्र 35 वर्ष निवासी बिहरा जिसके ऊपर अपराध क्र 233/2007 धारा 452,294,323,506,34 भादवि के तहत मामला दर्ज था लेकिन आरोपी घटना के दिन से ही लगातार फरार चल रहा था आरोपी काफी शातिर किस्म का बदमाश था जो नाम और भेष बदल कर रह रहा था आरोपी के ऊपर मध्यप्रदेश शासन द्वारा 2000 का इनाम भी घोषित था आज कोतवाली टी आई अरुण पांडेय को मुखबिरो से सूचना पर आरोपी को उसके गांव बिहरा से ही गिरफ्तार किया गया
22 वर्षीय लापता लड़की को 12 घंटे के अंदर ढूंढ कर परिजनों को किया सुपुर्द
15/06/2020 को रात्रि में लगभग 1:30 पर प्यारेलाल अहिरवार निवासी शर्मा कॉलोनी बैढ़न ने कोतवाली में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी लड़की आरती अहिरवार उम्र 22 वर्ष रात्रि 1:30 से बिना बताए घर से कही चली गई है जिस पर बैढन टी आई अरुण पांडेय गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर गुमशुदा की तलाश जारी कर महज 12 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला और सुरक्षित लड़की को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया
पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन को लगातार मिल रही सफलता
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत जिस प्रकार सिंगरौली जिले के सभी थाने और चौकी लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रहे है उससे जिले के अंदर आरोपियों के अंदर दहशत फैल गई है वही लगातार सिंगरौली जिले की पुलिस सालो से फरार चल रहे आरोपियों को जिस प्रकार ढूंढ ढूंढ कर निकाल रही है यैसे में ये कहना गलत नही होगा कि ऑपरेशन शिकंजा लगातार सफल हो रहा है और वो दिन दूर नही जब पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन में जिला अपराध मुक्त होगा
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक मुकेश झारिया,सहायक उपनिरीक्षक ए.एल.अहिरवार,प्रधान आरक्षक अरविंद द्विवेदी,पप्पू सिंह,आरक्षक महेश पटेल,पंकज सिंह एवं मनीष शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal