ग्वालियर।
डबरा के जवाहर कॉलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई। यह 17 मई को अपने परिजनों के साथ अहमदाबाद से लौटकर आई थी। प्रशासन ने इन लोगों को होमक्वारंटाइन किया था। दो दिन पहले इनकी सैंपलिंग करवाई गई। जिसमें युवती कोरोना संक्रमित पाई गई। इसके परिवार में करीब 20 लोग है जिन्हें भी होमक्वारंटाइन कर दिया गया
एक सप्ताह पहले दिल्ली से युवक लौटा था। जिसे प्रशासन ने क्वारंटाइन कर रखा था। लेकिन इस बीच रिश्ते वाले युवक को देखने के लिए उसके घर जा पहुंचे। चाचा भतीजे ने रिश्ते की बात की और लड़का देखकर अपने घर बंशीपुरा लौट गए।जब दो दिन बाद 27 मई को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो रिश्ता देखने गए चाचा भतीजे के चहरे पर हवाईंया उड़ने लगीं। उधर छोटे भाई के रिश्ता वाले आने की बात सुनकर धनेली गांव से उसका बड़ा भाई जा पहुंचा और दिल्ली से आए छोटे भाई के संपर्क में आ गया। इसलिए उसे भी अपनी जांच करवानी पड़ी। 30 मई को इन सभी ने अपना सैंपल करवाया जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आई। इसमें दिल्ली से लौटे युवक का बडा भाई और रिश्ता देखने पहुंचे चाचा भतीजे तीनों ही कोरोना संक्रमित पाए गए। इन तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही कार अलीगढ़ बहन को लेने गया भाई, मायके से लौटी भाभी, हैदराबाद से ट्रेन द्वारा आया युवक सहित अन्य दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
पॉजिटिवि – चाचा-भतीजे सहित 3 लोग
कारण-संपर्क में आने से हुए संक्रमित
इनका कहना है-बंशीपुरा के रहने वाले 37 वर्षीय चाचा और 15 वर्षीय भतीजा कोरोना संक्रमित पाए गए। 37वर्षीय चाचा का कहना था कि उनकी रिश्तेदारी में आने वाला 28 वर्षीय युवक 25 मई को दिल्ली से लौटा था। युवक धनेली गांव का रहने वाला है पर उसका मकान बंशीपुरा में ही बना हुआ है। भतीजी के लिए रिश्ता देखने के लिए 26 मई को युवक के घर पर पहुंचे थे। जहां पर युवक का 45 वर्षीय भाई भी धनेली गांव से आया हुआ था। लड़के को देखकर हम लोग अपने घर लौट आए। लेकिन 27 मई को पता चला कि जिस लड़के को देखने गए थे वह कोरोना संक्रमित मिला है। तब रिश्ता देखने गए सभी लोग होमक्वारंटाइन हो गए। 30 मई को प्रशासन ने युवक के घर के 22 सदस्यों का सैंपल लिया तभी हम लोगों ने भी अपना सैंपल करवा लिया। जांच रिपोर्ट आई तो पता चला कि मैं और मेरा भतीजा तथा युवक का भाई भी संक्रमित पाए गए।
।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal