ग्वालियर -डबरा के रोहिरा परिवार, जीवतांनी,बोदानी औरगुप्ता परिवार के लोगों और उनके संपर्क में आने वाले लोगों के कोरोना संक्रमित निकलने के कारण प्रशासन अब शहर में ज्यादा सावधानी बरत रहा है। प्रशासन और शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोगो की सैंपलिंग कराना चाहता है। इसके लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य जिलों, बाहरी प्रदेशों से आने वाले मजदूरों और अन्य लोगों की सर्वे कर सूची तैयार की है।
कन्या स्कूल में सर्दी, जुकाम या कोरोना संदेह पर कराई जा सकती है सैंपलिंग
अधिक से अधिक लोगों की कोरोना संक्रमण की सैंपलिंग हो इसके लिए मंगलवार को प्रशासन द्वारा सैंपलिंग के लिए शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में प्रशासन द्वारा तैयार की गई कोरोना संक्रमण के संदिग्धों की सूची के साथ ही सर्दी, खांसी और जुकाम और बुखार या जिनको खुद में कोरोना संक्रमण का संदेह वह जांच के लिए सैंपलिंग करा सकते हैं।
डबरा शहरी क्षेत्र में सर्दी, जुकाम,खांसी एवं बुखार वाले करीब 140 मरीजों की सूची कोरोना संक्रमण के संदेह के चलते तैयार की गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 100 से अधिक लोगों की सूची तैयार की गई है। इन सभी की सैंपलिंग के लिए शहर के सुभाषगंज क्षेत्र स्थित कन्या स्कूल में शिविर लगाकर सैंपलिंग की जाएगी। इसके साथ ही आमजन भी कोरोना संक्रमण का संदेह होने पर शिविर में जांच और सैंपलिंग के लिए जा सकते हैं। राघवेंद्र पांडेय, एसडीएम ने बताया कि शहर से कोरोना संक्रमण चैन तोड़ने शिविर लगा रहे हैं।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal