1 मई से लेकर 15 जून तक जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती परिजनों को
जन्मदिन – शादी सालगिरह और तेरहवीं के अवसर पर भोजन वितरण रहेगा जारी, भोजन मिठाई वितरण कर अंशुमान का गया मनाया जन्मदिन
सिंगरौली / बैढ़न कोविड-19 महामारी संक्रमण से बचाव हेतु “लॉक डाउन” के दौरान जिला वैश्य महासम्मेलन एवं संयुक्त व्यापार मंडल बैढन संगठन के अध्यक्ष – राजाराम केशरी के नेतृत्व में व्यापारियों के सहयोग से लगातार 1 मई 2020 से लेकर अभी तक जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर के जिला अस्पताल में आये हुये मरीजों के परिजनों को लगभग प्रतिदिन 100 पैकेट भोजन व्यापारियों के बच्चे एवं उनके परिजनों में जन्मदिन व शादी की सालगिरह और तरहवी जैसे उत्सव के अवसर पर लगातार भोजन वितरित किये जा रहे हैं ।

वही व्यापार मंडल बैढन अध्यक्ष श्री केशरी बताते है कि यह खाना वितरण की प्रक्रिया लगभग 15 जून 2020 तक जारी रहेगा वही जिले के दूरदराज से आये हुये मरीजों के परिजनों बताते हैं कि चाय समोसा होटल बंद होने के कारण कहीं से कुछ नहीं मिल पाता है कम से कम यहाँ के व्यापारियों के सहयोग से दोपहर और शाम का भोजन आसानी से मिल जा रहा है व्यापार मंडल के व्यापारियों के प्रति परिजनो ने धन्यवाद संप्रेषित किया ।
मौके पर मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम केसरी, उपाध्यक्ष – सुरेंद्र कुमार नोतवानी, मीडिया प्रभारी- अनिल कुमार सोनी (कतारु), विष्णु सोनी, बैढन के न्यू डायमंड ज्वेलर्स संचालक- वीरेंद्र सोनी उर्फ गोटई व उनके नन्हे पुत्र -अंशुमान सोनी सहित अन्य व्यापारी बंधु मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal