Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डबरा में 4 दिन बाद एक भी पॉजिटिव नहीं,कलेक्टर ने किया कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण, आंतरी में कोरोना मरीजों की संख्या दो पर पहुंची

ग्वालियर-
डबरा में लगातार तीन दिन से कोरोना पॉजिटिव सामने आ रहे थे, लेकिन गत दिवस एक भी पॉजिटिव केस नहीं निकला,जिससे प्रशासन के साथ ही शहरवासी भी राहत में दिखे। हालांकि आंतरी कस्बे में पहले से पॉजीटिव निकले व्यक्ति की बेटी की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित निकली। इसी के साथ कलेक्टर और एसपी भी ने भी शहर के कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण एवं बैठक लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को संक्रमण से लोगों को बचाव और पॉजिटिवों के संपर्क में रहे लोगों की सूची तैयार कर उनकी सैंपलिंग और क्वारेंटाइन कराने के निर्देश दिए।
दरअसल डबरा में रहने वाले गुप्ता परिवार और रोहिरा परिवार के सदस्य लगातार तीन दिन से पॉजिटिव निकल कर रहे थे,जिससे इन दोनों परिवारों में ही संक्रमितों की संख्या मंगलवार तक 25 तक पहुंच गई थी। इन परिवारों के संपर्क में रहे लोगों की सोमवार को सैंपलिंग कराई गई थी,जिनमें से कुछ रिपोर्ट मंगलवार को आई थी। वहीं कुछ रिपोर्ट बुधवार को आई, जिनमें से एक भी रिपोर्ट संक्रमित निकल कर नहीं आई, जिससे शहरवासी और प्रशासन थोड़ा राहत में नजर आया।
सोमवार से बाजार खोलने की मिलेगी आंशिक राहत
करीब 5 दिन से शहर का बाजार पूरी तरह से बंद हैं। शहर के किराना व्यवसायी संघ के अध्यक्ष प्रमोद भगत एवं अन्य कई लोग कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से मिलने पहुंचे और बाजार को खुलवाए जाने की मांग की। एसडीएम राघवेंद्र पांडेय के अनुसार सोमवार से शहर के बाजार खोले जाने को लेकर आंशिक राहत मिल सकती है। सोमवार से किराने की दुकानों के साथ ही अन्य दुकानों को भी रोस्टर से खोले जाने की अनुमति दी जाएगी।
रोहिरा परिवार ने सौंपा युवती का रेल टिकट
रोहिरा परिवार ने इंदौर से आई बेटी का रेल टिकट प्रशासन को दिया। जिसकी जानकारी छिपाने के कयास लगाए जा रहे थे। वह 15 मार्च को आई है।
आंतरी में निकली 18 वर्षीय युवती पॉजिटिव 14 मई को पिता में कोरोना का पता चला था
आंतरी कस्बे में 14 मई को संक्रमित निकले व्यक्ति के परिजनों के भी सैंपल लिए गए थे। आई रिपोर्ट में उनकी 18 वर्षीय बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। हालांकि उनकी बेटी की किसी प्रकार की संपर्क हिस्ट्री नहीं हैं।
कलेक्टर और एसपी ने निरीक्षण कर बैठक भी ली
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और एसपी नवनीत भसीन ने शहर निरीक्षण के बाद रेस्ट हाउस में बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...