ग्वालियर –
ग्वालियर झाँसी ट्रॉला तेज रफ्तार ट्रॉला ने आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रॉला की टक्कर से ट्रैक्टर चला रहा चालक उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरा और गंभीर घायल हो गया। घटना सुबह 5.15 बजे मेहरा टोल के पास रमौआ तिराहा की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
डबरा पिछोर के अजयगढ़ निवासी प्रीतम सिंह (35) पुत्र सरमन सिंह जाटव ट्रैक्टर चालक है। वह नैनागिर निवासी बंटी गुर्जर के यहां ट्रैक्टर चलाता है। बुधवार सुबह वह हाइवे से नैनागिर की तरफ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। अभी वह मेहरा टोल से पहले रमौआ तिराहा पहुंचा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रॉला आरजे 52 सीए-4172 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसकी ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर चालक प्रीतम सीट से उछलकर सड़क पर सिर के बल गिरा और घिसटता चला गया। घटना के बाद ट्रॉला चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। ट्रैक्टर के पीछे मालिक का भाई रघुवीर गुर्जर निवासी नैनागिर आ रहा था। वह मौके पर पहुंचा उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायल प्रीतम को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। साथ ही ट्रॉला को जब्त कर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
ट्रैक्टर में तेज रफ्तार ट्रॉला ने हाइवे पर मारी टक्कर, उछलकर गिरा चालक, मौत
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal