बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम के अमले द्वारा चालानी कार्यवाही जारी रखते हुये आज जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नागरिकों में मास्क पहने जाने और खुद को सुरक्षित रखने के व्यवहार

परिवर्तन के लिये बैढन जोन में यातायात तिराहा, काली मंदिर रोड, मस्जिद चौराहा एवं नवानगर में स्वच्छता निरीक्षक- सन्तोष तिवारी और जितेंन्द्र सिंह की अगुवाई में बिना मास्क के घर से बाहर घूमने वाले 58 लोगो का चालान काटकर 5800 रुपये की वसूली गयी ।
उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से वीरेंद्र द्विवेदी, कैलाश शाह ,रामप्रकाश बरगाही, धर्मेंद्र, बल्ले, आईईसी- आशीष शुक्ला और रोहित चौरसिया के साथ यातायात पुलिस का अहम योगदान रहा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal