ग्वालियर-
डबरा में ठाकुर बाबा रोड पर रहने वाले मृतक गंगाराम रोहिरा के परिवार के संपर्क में आने वाले दो लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कुछ ही दूरी पर रहने वाले गुप्ता परिवार के एक साथ छह लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली है। गुप्ता परिवार के एक बुजुर्ग की भी विगत 8 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। साथ ही इस परिवार के शहर मेे दो मेडिकल स्टोर भी हैं, जो कि गत दिवस तक संचालित होते रहे। इसकी वजह से कोरोना की यह चेन काफी हद तक बढ़ सकती है। इस वजह से प्रशासन ने देर शाम पूरे शहर में एनांउसमेंट कराया कि जिन लोगों ने भी इन मेडिकल स्टोर से दवाएं ली हैं, वे स्वयं आकर अपनी सैपलिंंग कराएं। इधर, प्रशासन ने भले ही संपर्क में आए लोगों से सैंपलिंग की अपील की है लेकिन शनिवार को किट खत्म हो जाने से एक भी सैंपल नहीं हो पाया। हालांकि बताया जा रहा है कि किट रविवार को उपलब्ध हो जाएंगी।
दरअसल, ठाकुर बाबा रोड निवासी कोरोना संक्रमित गंगाराम रोहिरा की मौत के बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को परिवार के पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शनिवार को उनके घर पर निधन के बाद सांत्वना देने पहुंची सामने रहने वाली दीपा बोदानी (53) पत्नी दर्शन बोदानी निवासी ठाकुर बाबा रोड और रिश्तेदार जसवंत जीवतानी (60) पुत्र नंदीराम निवासी मंगला स्कूल के सामने सराफा बाजार डबरा की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। इसके अलावा एक ही परिवार के पंकज गुप्ता (50) पुत्र राजेंद्र गुप्ता, अनुज गुप्ता (47) पुत्र राजेंद्र गुप्ता, देवाबाई (104) पत्नी सीताराम गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता (70) पुत्र सीताराम गुप्ता, सुमन गुप्ता (62) पत्नी राधेश्याम गुप्ता और राहुल (40) पुत्र राधेश्याम गुप्ता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शनिवार को एक साथ आठ लोगोें की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शहरवासियों में भी दशहत फैल गई।
सैंपल लेने के बाद युवक को घर न भेजते तो आज पूरा का पूरा गांव सील नहीं करना पड़ता
भितरवार क्षेत्र के गोहिंदा चक गांव में पॉजीटिव निकले युवक दिनेश को महाराष्ट्र से आने के बाद छात्रावास में छह दिन क्वारेंटाइन किया गया। पांचवें दिन सैंपल लिया और छटवें दिन रिपोर्ट आने से पहले घर भेज दिया। इसका नतीजा यह निकला कि शनिवार को पूरे गांव को ही सील कर दिया गया। शनिवार को पूरे गांव को सेनेटाइज किया गया। साथ ही दिनेश के पिता राजेंद्र जाटव, माता महादेवी एवं भाई मुकेश सैंपल लेकर होम क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं बाहर शहर के विभिन्न गांवों में बाहर से आए 25 लोगों के भी सैंपल लिए गए।
पांच सौ परिवार दूध और सब्जी के लिए हो रहे परेशान, बाजार बंद कराने कराया एनांउसमेंट
ठाकुर बाबा रोड, तिवारी रोड, सराफा बाजार, केतकर अस्पताल रोड सहित आधा किमी क्षेत्र को रोहिरा परिवार में बुजुर्ग गंगाराम रोहिरा की मौत और परिवार के पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के चलते पूरी तरह से सील किया गया है। शनिवार को सुबह से ही एनांउसमेंट कराकर बाजार में खुली दुकानों को बंद कराया गया। वहीं सिंधी बाजार और सराफा बाजार में कई दुकानों के खुलने के चलते पूरे बाजार को ही सील कर दिया गया। यहां के लोगों को दूध, सब्जी और अन्य सामान भी नहीं मिल पा रहा है।
लोग इन मोबाइल नंबर पर दें जानकारी
जय गणेश मेडीकल स्टोर के संचालक अनुज गुप्ता और उनके परिवार के 5 अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिसके चलते प्रशासन ने 15 दिन पहले इस मेडिकल से दवा खरीदने वाले एवं अन्य तरह से संपर्क में आने वालें लोगों को प्रशासनिक अधिकारियों के वॉटसएप नंबर 8435092161, 8770827104, 9074887375,6263444578 नंबर पर संपर्क कर जानकारी देने के लिए कहा है।
दोनों मेडिकल स्टोर से जिन्होंने दवाएं खरीदी, वे अपने सैंपल कराएं, राजेंद्र गुप्ता के अंतिम संस्कार अाैर उठावनी में कई लोग हुए थे शामिल
मृतक राजेंद्र गुप्ता की अग्रसेन चौराहा पर गणेश मेडिकल और रामगढ़ रोड जय गणेश मेडीकल स्टोर है। शुक्रवार तक दोनों मेडिकल स्टोर खुलते रहे। अग्रसेन चौराहा वाली दुकान पर मृतक राजेंद्र गुप्ता भी बैठते थे। वहीं दूसरी दुकान पर अनुज गुप्ता बैठ रहे थे। अनुज जांच रिपोर्ट भी शनिवार को पॉजीटिव आई है। ऐसे में कोरोना संक्रमितों की चेन लंबी हो सकती है। इसलिए प्रशासन ने एनांउसमेंट करवाया है जिन लोगों ने इन मेडिकल स्टोर से दवाईयां खरीदी हैं, वे खुद अस्पताल अाकर सैंपलिंग करवाएं। इतना ही नहीं इस परिवार के राजेंद्र गुप्ता के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसके बाद उठावनी भी हुई थी, उसमें कई लोग शामिल हुए थे। हालांकि मृतक राजेंद्र गुप्ता की कोरोना का सैंपल नहीं कराया गया था। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत का कारण क्या था। लेकिन प्रशासन मौत को संदिग्ध मानकर चल रहा था। इसलिए परिवार के लोगों की सैंपलिंग कराई थी।
गुप्ता परिवार में 8 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी बुजुर्ग की मौत
गुप्ता परिवार में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके यहां 8 मई को बुजुर्ग राजेंद्र गुप्ता (75) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शनिवार को उनके पुत्र पंकज गुप्ता, अनुज गुप्ता, मां देवाबाई पत्नी सीताराम गुप्ता, भाई राधेश्याम गुप्ता, बहू सुमन गुप्ता पत्नी राधेश्याम गुप्ता और भतीजे राहुल पुत्र राधेश्याम गुप्ता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि मृतक राजेंद्र गुप्ता का घर भी मृतक गंगाराम रोहिरा के घर से 200 फीट की दूरी पर है।
ग्राम गोहिंदा चक पर गलियों को सेनेटाइज करते कर्मचारी।
दूध की परमिशन नहीं सब्जी की आपूर्ति करेंगे
सराफा बाजार और सिंधी बाजार में दुकानें खुलने के कारण बाजार सील किया है। सब्जी की आपूर्ति की जाएगी। दूध की परमिशन नहीं है, बाहर आकर लोग दूध ले सकते हैं। नवनीत शर्मा, तहसीलदार, डबरा
गलियां सील होने के बाद ठाकुर बाबा रोड पर दूध की थैली लेकर जाते लोग।
भितरवार में भी शुक्रवार काे एक कोरोना पाॅजिटिव मिला था, पिछाेर में तीन संक्रमित मरीज सामने अा चुके हैं
शनिवार काे अाई रिपोर्ट में रोहिरा परिवार के दो रिश्तेदार और गुप्ता परिवार के छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए
जांच किट हुई खत्म नहीं हो सके सैंपल
ठाकुर बाबा रोड सहित बाहर से आए लोगों के सैंपल लिए जाने थे, लेकिन एक दिन पहले 174 लोगों को सैंपल लिए जाने के चलते जांच किट समाप्त हो गई थी। जिसकी वजह से सैंपल नहीं लिए जा सके। हालांकि रविवार को सैंपल के लिए लोगों को खुद बुलाया गया है।
डबरा में एक ही दिन में निकले आठ पॉजिटिव, डबरा में अब तक 14 काेराेना के मरीज, जिसमें एक वृद्ध की माैत हुई
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal