ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 17/05/2020
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी)
बैढन सिंगरौली जिले में हर्रहवा और कादो पानी क्षेत्र में रेत खदान के साथ – साथ कई रेत खदाने शुरू होते ही पोकलेन और जेसीबी से रेत उत्खनन जारी है वही स्थानीय बताते हैं कि मजदूर घर बैठे हुए हैं उनको काम मिलने की दरकार है कम से आधा दर्जन से अधिक पोकलेन लगाकर के धड़ाधड़ रेत खुदाई कर परिवहन किया जा रहा है वही मौके पर बंदूकधारी भारी संख्या में मौजूद हैं ।

स्थानीय लोगो को डरा धमका कर रेत की लोडिंग पोकलेन से की जा रही है वही स्थानीय बताते हैं कि रिहंद जलाशय विभाग से एनओसी नहीं ली गयी है रेत निकालने का पट्टा कहीं और का है निकासी कहीं और हो रहा है ऐसे में जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ताकि जिले का माहौल खराब न होने पाये।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal