Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एक माह में माड़ा पुलिस की चौथी बड़ी सफलता,रेप के आरोपी को महज 48 घण्टे में किया गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS//सिंगरौली//माड़ा:- सिंगरौली पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत माड़ा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ जंग छेड़ दी है और लगातार अपराधियो और अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए अंकुश लगाया जा रहा है जिससे अवैध कारोबारियों सहित अपराधियों में भी खौफ पैदा हो गया है वही एक माह के भीतर माड़ा पुलिस को चौथी बड़ी सफलता मिली है जिसमे माड़ा पुलिस ने महज 48 घंटे में रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है

आपको बता दे 15 मई को रानी बसोर (परिवर्तित नाम) पिता बिहारी प्रसाद बसोर उम्र 17 वर्ष निवासी भाऊखाड़ के द्वारा माड़ा थाना में लिखित में आवेदन देकर बताया था कि आरोपी सुरेश कुमार साकेत पिता रामगोविंद साकेत उम्र 19 वर्ष निवासी हटका ने उसके साथ दुष्कर्म किया है

जिसके बाद माड़ा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शेन्डे व अनुविभागीय अधिकारी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में माड़ा थाना प्रभारी डीएसपी अर्चना शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश कुमार राजपूत की देखरेख में मामले को गंभीरता से लेते हुए माड़ा पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने की पूर्ण कोशिश की जा रही थी जिसके बाद मुखबिरो की सूचना पर आरोपी का घेराबंदी कर महज 48 घंटे में आरोपी सुरेश कुमार साकेत को गिरफ्तार कर अपराध क्र. 195/20 धारा 376,367(1),323 ताहि. एवं 4,6 पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी डीएसपी अर्चना शर्मा,उप निरीक्षक राकेश राजपूत,सहायक उपनिरीक्षक नीरज सिंह बघेल,ज्ञानेंद्र कुमार पटेल,प्रधान आरक्षक उपेंद्र भदौरिया,अरुण प्रताप सिंह,आरक्षक भरतलाल मीणा,अशोक यादव,राजकुमार प्रजापति,कौशलेंद्र रावत,राकेश कुमार,महिला आरक्षक संतोष मकवाना,मंजू कन्नौजे की सराहनीय भूमिका रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...