Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोरोना संक्रमित मृतक गंगाराम रोहिरा की पत्नी, बेटा, बहू और पोती सहित पांच कोरोना पॉजिटि 200 लोग मृतक के संपर्क में आए,

ग्वालियर-

डबरा में पहला पॉजिटिवमृतक गंगाराम  रोहिरा के पांच परिजन कोरोना पॉजिटिव,प्रशासन अब उनके संपर्क में आए लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री मालूम करने में जुटा
 
चार दिन पहले कोरोना संक्रमित गंगाराम रोहिरा पुत्र रॉवलदास रोहिरा व परिजनों के संपर्क में 200 से ज्यादा लोग आए हैं। जिसके चलते इन सभी के डॉक्टरों की तीन टीमों द्वारा ठाकुर बाबा रोड पर छह जगह कैंप लगाकर सैंपल लिए गए। वहीं इनमें से परिवार के चार व एक रिश्तेदार जिनके सैंपल पहले लिए गए थे, उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिसके चलते पांचों को इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल ले जाया गया है।
ठाकुर बाबा रोड पर दोपहर में तेज धूप के बीच रोड किनारे डॉक्टरों व टेक्नीशियनों द्वारा पीपीई किट पहनकर लोगों के सैंपल लिए गए। टीम ने घरों के किनारे खड़े होकर छांव का सहारा गर्मी से बचने के लिए लिया।
174 लोगों के लिए सैंपल, पाॅजिटिव मरीजों की पता कर रहे ट्रैवल हिस्ट्री
शहर के ठाकुर बाबा रोड पर रहने वाले कोरोना संक्रमित गंगाराम रोहिरा की विगत 10 मई को मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों सहित तीस लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें से मृतक की पत्नी दुर्गा देवी, पुत्र राजेशरोहिरा, बहू नीलम रोहिरा, नातिन पलक व रिश्तेदार कविता जीवतानी पत्नी संजय जीवतानी की भी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। हालांकि इन्हें संदेह के आधार पर पहले ही होटल में क्वारेंटाइन किर दिया था। ऐसे में परिवार के लोगों के संपर्क में आने वालों की चेन काफी लंबी है। यही कारण है कि गुरुवार रात को ही ठाकुर बाबा रोड व आसपास के क्षेत्र में प्रशासन द्वारा खुद ही सैपलिंग कराए जाने के लिए एनांउसमेंट कराया गया था। जिसके चलते डॉक्टरों की तीन टीमों द्वारा छह जगह पर कैंप लगाकर 174 लोगों के सैंपल लिए गए। वहीं पांच और पॉजिटिव आने वालों की भी ट्रैवल हिस्ट्री पता की जाएगी। जिसके आधार पर सैंपल लेने की कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 11
शहर में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद डबरा व भितरवार में टोटल मरीजों की संख्या अब 11 हो गई है। इससे पहले अप्रैल के शुरुआत में बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में द्वतीय कमान अधिकारी अशोक सिंह संक्रमित हुई थे । इसके बाद पिछोर में विगत 21 अप्रैल को ट्रक ड्रायवर वजीर खान संक्रमित निकले । दोनों ही मरीज सही होकर अपने-अपने घर पहुंच चुके हैं । इसके अलावा 6 मई को पिछोर निवासी अरविंद कुशवाह और पवन कुशवाह की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। जिनका अभी ग्वालियर में इलाज चल रहा है। वहीं डबरा में ठाकुर बाबा रोड निवासी गंगाराम रोहिरा की कोरोना से मौत हो चुकी है। उनके परिवार को पांच सदस्य पॉजीटिव निकले हैं। वहीं भितरवार में भी दिनेश की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। शहर में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या के कारण लोग दहशत में हैं।
आंतरी में लोगों ने खुद बंद कीं गलियां
आंतरी कस्बे में मुंबई से आए रामजीलाल 44 पुत्र रमेश गोस्वामी के गत दिवस संक्रमित पाए जाने के बाद शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने उसके घर पहुंचकर सेनेटाइज कराया, साथ ही पूरी गली को सेनेटाइज कराते हुए उसे सील कर दिया गया है।
 
मालूम कर रहे ट्रैवल हिस्ट्री
मृतक गंगाराम रोहिया के परिवार के पांच परिजन जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, अब इनके संपर्क में आए लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री पता कर रहे हैं। राघवेंद्र पांडे, एसडीएम, डबरा
इधर डबरा शहर के ठाकुर बाबा रोड सहित आधा किलोमीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। जिसके चलते न तो कोई यहां आ सकता है और न ही यहां रहने वाले बाहर जा सकते हैं। दूधियों ने भी ठाकुर बाबा रोड पर जाना बंद कर दिया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...