ग्वालियर –
दीनदयाल स्टेडियम ग्राउंड भितरवार में समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं की खरीदी कर रहीं बागवई व गोहिंदा की तौल मेंभितरवार एसडीएम केके सिंह गौर ने गड़बड़ी पकड़ी। दोनों ही केंद्रों पर प्रति बोरी में किसानों का दो किलो तक अधिक गेहूं तौला जा रहा था। लेकिन जो बोरियां वेयर हाउस में भिजवाए जाने के लिए पैक की गई थी उनमें वजन सही पाया गया है।
केंद्र प्रभारियों द्वारा किसानों के साथ ही इस तरह से की जा रही चोरी के चलते केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा है।
दरअसल ग्राम बागवई व गोहिंदा सोसायटी के अंतर्गत आने वाले ग्रामीणों द्वारा तौल किए जाने के दौरान अधिक गेहूं की तौल किए जाने को लेकर संदेह हुआ। जिसके चलते उन्होंने भाजपा नेता मोहन सिंह राठौर को इसकी शिकायत की। जिस पर राठौर केंद्र पर पहुंचे और एसडीएम को भी किसानों की समस्या से अवगत कराया। इसके बाद एसडीएम केके सिंह गौर ने दोनों सोसायटियों पर की जा रही किसानों के गेहूं की बोरियों की तौल करवाई तो नियमानुसार वजन 50 किलो 150 ग्राम होना चाहिए था, लेकिन किसी बोरी में 52, किलो, 51 किलो, 50 किलो 800ग्राम, 51 किलो 900 ग्राम निकला।
इसके बाद एसडीएम गौर ने पैकिंग किया गया गेहूं जो कि वेयर हाउस में रखवाया जाना था उसे तुलवाया तो वजन सही निकला। जिसे पता चला कि किसानों के गेहूं की तौल करने के बाद उसमें से गेहूं निकाला जाता था इसके बाद बोरी को पैक किया जाता था।
बागवई व गोहिंदा खरीद केंद्र पर तौल में मिली गड़बड़ी, दो किलो अधिक तौला जा रहा था गेहूं
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal