Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अवैध शराब का गोदाम गोसपुरा में चलाने वाला शराब तस्कर ज्ञान बोला- शब्दप्रताप आश्रम की दुकान से सोनू देता है सप्लाई

ग्वालियर । अवैध शराब का गोदाम गोसपुरा मेंचलाने वाले ज्ञान वर्मा को हजीरा थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। आरोपित दिखावे के लिए मान मंदिर पर पशु आहार बेचता है। दूसरी तरफ वह शहरभर में एक्टिवा से अवैध शराब की सप्लाई करने की बात स्वीकार कर रहा है। आरोपित ने कबूल किया है कि वह शब्दप्रताप आश्रम
की लाइसेंसी शराब की दुकान से शराब की पेटियां लाकर घर में स्टोर करता है। आरोपित के इस खुलासे के बाद अंग्रेजी शराब का ठेकेदार भी जांच के दायरे में आ गया है। पुलिस ने आरोपित के घर से 20 लाख रुपये की 105 पेटी अवैध शराब जब्त की है।

हजीर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि गोसपुरा में रहने वाले ज्ञान वर्मा के घर पर पुलिस ने छापा मारा था। इस दौरान पुलिस को पहली मंजिल के दो कमरे में अवैध शराब के कार्टून भरे मिले। इन कमरों हर रेंज की शराब थी। इसके साथ ही बोतल, हाफ व क्वार्टर अंग्रेजी शराब की दुकान की तरह सभी ब्रांड के मौजूद थे। शुरूआती पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को सुबह कोर्ट में पेश किया। आरोपित के अवैध शराब का स्रोत पता करने के लिए पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर ले लिया है।

शब्दप्रताप आश्रम की दुकान से लाता है अवैध शराब

शुरूआती पूछताछ में ज्ञान वर्मा ने बताया कि वह पिछले एक साल से अवैध शराब का काम कर रहा है। शराब का स्टॉक वह शब्द प्रताप आश्रम की दुकान से लाता है और उसे सप्लाई सोनू नाम का युवक देता है। आरोपित के इस खुलासे की तस्दीक करने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य मिलने पर लाइसेंसी ठेकेदार को भी आरोपित बनाया जाएगा।

पहले किसने पकड़ा था आरोपित को

दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि अवैध शराब के तस्कर ज्ञान को इससे पहले किसने अवैध शराब की पेटियों के साथ पकड़कर छोड़ा था। सूत्रों का कहना है कि ज्ञान से ताल्लुक रखने वाले पुलिस विभाग व आबकारी विभाग के लोगों के नाम भी सामने आ गए हैं। फिलहाल अधिकारी इस संबंध में कुछ नहीं बोल रहे हैं। टीआई आलोक सिंह परिहार ने बताया कि हमारे यहां ज्ञान को पहली बार पकड़ा गया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...