Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एमके सिटी दस मंजिलामें रात 3 बजे लगी आग / धुएं के कारण दम घुटा तो पांचवीं मंजिल से चादर बांधकर कूदे लोग, फायर सिस्टम ने नहीं किया काम

ग्वालियर- गत रात 3 बजे सिराेल क्षेत्र में बनी 10 मंजिला एमके सिटी के एफ ब्लॉक में आग लगने से रहवासियाें की जान सांसत में आ गई। आग सबसे पहले पार्किंग स्थल में रखी बांस-बल्लियों में लगी। यहां से आग ने पहली मंजिल के फ्लैट क्रमांक 101 को चपेट में लिया। इसमें रहने वाले बैंकर्स राजकुमार गुप्ता, पत्नी और दो बच्चियों को लेकर नीचे की और दौड़े, लेकिन आग इतनी विकराल हो गई कि ऊपर के फ्लैट्स तक पहुंच गई। तीसरी और पांचवीं मंजिल पर रहने वाले लोग जान बचाने के लिए पीछे की तरफ बालकनी में चादर बांधकर उसके सहारे नीचे कूदने लगे। इस कोशिश में युवक वासु जौहरी के हाथ में चोट आई है। एक नाइजीरियन युवक भी घायल हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से चौथी मंजिल पर रहने वाले ओपी गुप्ता और उनकी पत्नी झुलस गए।

धरने में भी सोशल डिस्टेंसिंग…

आग लगने की घटना से नाराज एमके सिटी के रहवासी बाहर आकर सड़क पर धरना देने बैठ गए, लेकिन इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा। उन्होंने बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद नाराज लोगों ने रास्ता खोला।

इमारत की ऊपरी मंजिलाें में रहने वाले लाेगाें ने छत पर पहुंचकर लोगों को मदद के लिए बुलाया। हादसे के करीब एक घंटे बाद तड़के 4 बजे निगम के दमकल वाहन मौके पहुंचे। पार्किंग स्थल और बेसमेंट में बांस-बल्लियों के अलावा अन्य मटेरियल रखा होने से दमकल वाहनाें को आग बुझाने में मशक्कत करना पड़ी। बिजली बंद कर देने के कारण बिल्डिंग के फ्लैट्स में रहने वाले लोग फंसे रहे। आग के दौरान एमके सिटी के फायर सिस्टम ने काम नहीं किया। इसी बीच नगर निगम का हाईड्रोलिक प्लेटफार्म भी पहुंचा। इसके सहारे धीरे-धीरे दसवीं मंजिल तक फंसे 28 लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। बाद में निगमायुक्त संदीप माकिन भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि प्राथमिक तौर पर शॉर्टसर्किट से ही आग लगना प्रतीत हो रहा है। उधर, एसडीएम अनिल बनवारिया, तहसीलदार शिवानी पांडेय ने राजकुमार गुप्ता सहित अन्य की व्यवस्था दूसरे फ्लैट में कराई।

फायर एनओसी देने पर लाेगाें ने उठाए सवाल ताे निगम आयुक्त झल्लाए लेकिन बाद में जताना पड़ा खेद
रहवासी बहुमंजिला इमारताें काे हर साल नगर निगम का दमकल विभाग फायर एनओसी देता है, लेकिन एमके सिटी में आग की घटना के दौरान फायर सिस्टम ने काम नहीं किया। वाॅल्व तक फ्री हो गया। नाराज रहवासियाें का कहना था कि इससे समझ में आता है कि निगम से कैसे एनओसी मिलती है। यहां पर सीवर लाइन नहीं है। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बना है, वह भी बंद पड़ा है। लोगों ने निगमायुक्त संदीप माकिन को बताया कि बिल्डर पर ग्राउंड वाटर लेने तक की एनओसी नहीं है। पैसा लेकर परमिशन दे दी जाती है। इस पर आयुक्त संदीप माकिन ने तल्ख लहजे में जवाब दियाा। इस कारण लाेग और खफा हाे गए। तभी यहां रहने वाले भाजपा नेता मदन बाथम ने अपना परिचय आयुक्त को दिया और कहा कि इतनी परेशानी में भी आप ऐसे बात कर रहे हैं, ये गलत तरीका है। इसके बाद निगमायुक्त ने खेद व्यक्त किया, तब मामला शांत हुआ।

रात तीन बजे नींद खुली तो धुएं से हमारा दम घुटने लगा
राजकुमार गुप्ता, फ्लैट 101 में रहने वाले के मुताबिक, मैं परिवार के साथ सो रहा था। रात तीन बजे धुएं से दम घुटने लगा। आंख खुली तो देखा कमरे में आग लगी थी। पत्नी और दो बच्चों को लेकर तत्काल नीचे सीढ़ियों की तरफ दौड़ा। मेरा तो पूरा सामान ही जल गया है।

घबराहट में मेरा बेटा ऊपर से कूद गया, इससे उसे चोट आई
अनुशील जौहरी, तीसरी मंजिल पर रहने वाले के मुताबिक, आग बढ़ती जा रही थी। मेरा बेटा वासु तो घबराकर ऊपर से ही कूद गया। इससे उसके हाथ में चोट आई है। हमारे ऊपर रहने वाले ओपी गुप्ता और उनकी पत्नी डॉली गुप्ता भी ऊपर से कूदे। वे आग से झुलस भी गए हैं।

नाइजीरियन को लेकर गुस्सा
लोगों का कहना है कि यहां किराएदार के रूप में सबसे ज्यादा नाइजीरियन युवक-युवतियां रहते हैं। देर रात तक जागते रहते हैं। ऊपर से सिगरेट पीकर फेंकते हैं। कोरोना का संक्रमण फैल रहा है, फिर यहां एक फ्लैट में 5-10 युवक रह रहे हैं।
तोमर और गोयल भी पहुंचे
पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल और पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों की मदद और घायलों का इलाज कराने के लिए नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...