Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दवा कंपनियों ने दोगुना किए एजिथ्रोमाइसिन के दाम

इंदौर-आम लोगों के साथ दवा व्यापारी भी दवाइयों की किल्लत से परेशान होने लगे हैं। इन्हें सरकार और दवा कंपनियों का रवैया निराश कर रहा है। इंदौर के पूरे बाजार में मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (एचक्यूूसी) की एक गोली तक उपलब्ध नहीं है। कोरोना संक्रमण के दौर में दवा कंपनियों ने मुनाफाखोरी शुरू करते हुए दूसरी खास दवा एजिथ्रोमाइसिन के दाम रातोरात करीब दोगुना बढ़ा दिए। व्यापारियों के मुताबिक अब जिम्मेदारों को जवाब देना चाहिए कि पर्याप्त स्टॉक होते हुए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन क्यों नहीं मिल रही और दवा कंपनियों की मुनाफाखोरी पर सरकार चुप क्यों है।

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन बनाने वाली प्रदेश की प्रमुख कंपनी इप्का लेबोरेटरी के दवा बाजार में पुराने और प्रमुख स्टॉकिस्ट काश फार्मा ने बुधवार को अपनी दुुकान खोली। तमाम थोक और खेरची दुुकानदार हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन खरीदने के लिए स्टॉकिस्ट के पास पहुंचे, लेकिन खाली हाथ लौटाना पड़ा क्योंकि उन्हें खुद दवा नहीं मिल रही है। एमवाय अस्पताल के सामने स्थित यूनिक केमिस्ट के रोहित तनेजा के मुुताबिक हर दिन करीब 20 लोग हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का पूछने आते हैं। इसी तरह सर्दी और एनफ्लूएंजा की खास दवा एजिथ्रोमाइसिन की भी मांग इन दिनों सबसे ज्यादा है। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन तो बाजार में है ही नहीं। एजिथ्रोमाइसिन मिल भी रही है दवा कंपनियों की मनमानी शर्तों पर। दो सप्ताह पहले तक इस दवा की तीन गोलियों के पत्ते की कीमत 26 रुपए थी। अब थोक बाजार में दाम 45 रुपए कर दिए गए हैं। दरअसल, इस दवा को बनाने वाली सभी कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं। इसी तरह फ्लू की बाकी दवा भी बाजार में नहीं मिल रही।

इन दवाइयों का संकट

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन : मलेरिया की दवा लेकिन कोविड-19 में भी उपयोगी

एजिथ्रोमाइसिन : सर्दी जुकाम के लिए

ऑस्टीलवीर : फ्लू की दवा

ग्लीमीप्राइड, विटाग्लिप्टीन : शुगर की दवा

सिविलेमर, टेक्रोलिमस, मायसेप्ट : लिवर-किडनी के लिए

टेलमीसॉर्टन, ऑलमीसार्टन : ब्लडप्रेशर के लिए

प्रशासन चाहे तो दूर हो सकती है किल्लत

प्रशासन चाहे तो दवाइयों की किल्लत दूूर हो सकती है। सीएंडएफ एजेंट के गोदामों का स्टॉक लेकर उन्हें खुलवाना चाहिए। ड्रग इंस्पेक्टर और जिम्मेदारों को मैदान में आना चाहिए। एसोसिएशन सुझाव भी दे चुका है, लेकिन कोई ध्यान तक नहीं दे रहा। जयप्रकाश मूलचंदानी, महासचिव, बेसिक ड्रग डीलर्स एसोसिएशन

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...