Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बेटे ने जर्मनी से मांगी पिता के लिए दवा, एसपी ने भिजवाई

ग्वालियर -एक बेटे सुजान दौहरे ने जर्मनी से बीमार पिता की दवा उन तक पहुंचाने के लिए ग्वालियर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने तत्काल इस मैसेज को गंभीरता से लिया। जर्मनी से मदद मांगने वाले व्यक्ति से बात की, फिर पड़ाव स्थित रवि नगर में युवक के बुजुर्ग पिता कालूराम दौहरे (65) के लिए दो माह की दवा उपलब्ध कराई।

बेटे ने ‘जय हो ग्वालियर पुलिस’ लिखकर शुक्रिया भी कहा

। जब दवा घर पहुंच गई तो व्‍हाट्सएप पर जर्मनी से बेटे ने ‘जय हो ग्वालियर पुलिस’ लिखकर ग्वालियर एसपी को शुक्रिया भी कहा है। लॉकडाउन के बीच ग्वालियर एसपी 50 से अधिक लोगों को दवा पहुंचवा चुके हैं। पुलिस का यह सेवा कार्य सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है।

सुजान दौहरे जर्मनी की यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और पत्नी बच्चों के साथ वहीं रहते हैं। रवि नगर में उनके पिता कालूराम दौहरे और मां कंठश्री रहते हैं। पिता हार्ट पेशेंट हैं और उनकी दवा चल रही है। पिता की दवा खत्म हो गई है। ऐसे में मैं परेशान हूं। किसी भी तरह दवा का इंतजाम करवा दीजिए।

दवा लेकर पहुंचे टीआई

मैसेज की जानकारी मिलते ही एसपी ग्वालियर नवनीत भसीन ने टीआई पड़ाव ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल को सुजान के घर रवि नगर भेजा। वृद्ध माता-पिता को बताया कि उनके बेटे के मैसेज पर एसपी ने 2 महीने की दवा भिजवाई है। दवा देखकर उन्होंने पुलिस को अपना ढेर सारा आशीष दिया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...