बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS:- ग्रामीण अंचल में विगत दो हप्ते से लगातार अघोषित बिजली की कटौती की जा रही है इससे परसौना और रजमिलान DC अन्तर्गत आसपास के रहवासी भीषण गर्मी में लॉकडाउन के चलते घरों में रहकर गर्मी की मार झेल रहे हैं।

लोगो ने बताया कि लॉकडाउन के कारण पूरी तरह घरों में बैठना पड़ता है वहीं लाइट न रहने के कारण भीषण तपती धूप में जीना दूभर हो गया है वही घर मे रहकर समय बिताने के लिए हम समाचार आदि भी नही देख पा रहे है साथ ही क्षेत्र में लगातार बढ़ रह गर्मी के कारण सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और छोटे-छोटे बच्चों को हो रही है रहवासियों ने कहा कि जब तक लॉकडाउन हैं तब तक तो कम से कम बिजली कटौती ना की जाए।

बिजली कटौती को लेकर सरकार को कोसने वाले खुद करवा रहे बिजली कटौती – रामनिवास तिवारी

जिला कांग्रेस आई टी सेल के जिलाध्यक्ष रामनिवास तिवारी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बरसात के दिनों में जब तेज हवा बारिश से बिजली सप्लाई कुछ समय बाधित होती थी तो भाजपा के लोग सरकार पर बिजली कटौती का आरोप लगाते थे आज जब तपती गर्मी में एक तरफ लॉक डाउन में घरो में रहना है वही दूसरी तरफ बिजली कटौती की जा रही है यैसे में ग्रामीण रहवासी कैसे रह रहे है ये भाजपा सरकार और उनके नेताओ को दिखाई नही दे रहा है वही श्री तिवारी ने कहा कि सरकार बदलते ही बिजली कटौती का दौर सुरु हो गया लेकिन आज भाजपा के लोग बिजली कटौती पर चुप्पी साधे हुए है आज ग्रामीण यरिया में हर घंटे दो घंटे में बिजली की कटौती की जा रही है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal