Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भीषण आग लगने से हुई लाखों की हुयी क्षति, सार्ट सर्किट की है आशंका मौके पर पीसीआर व कोतवाली पुलिस पहुँची और नपानि दमकल वाहन ने आग को किया काबू

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 14/04/2020

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न नगर पालिक निगम सिंगरौली वार्ड क्र 41 इंदिरा वार्ड गनियारी बीजपुर रोड बैढ़न कोतवाली थाना बैढन अंतर्गत व (नवज्योति तिराहे के पास) रामाधार शाह के घर मे दो दुकानों में लगी आग, भीषण आग लगने से लाखो का सामान जलकर हुआ खाक, मौके पर कोतवाली पुलिस और नपानि सिंगरौली दमकल पहुंची और आग को बुझाकर काबू किया ।

वही बताया जा रहा है कि आज लगभग एक से डेढ़ बजे रात में गस्त कर रही पीसीआर बैढ़न आरक्षक – राजबहोर ने धुआं निकलते हुये देखा तभी नपानि दमकल वाहन को सूचना दी मौके पर रहे एएसआई – आबू समन खान (मामू) सहित ने पड़ोसियों की मदद से दुकान का शटर तोड़वा कर आग को बुझाया गया वही पास पड़ोस में रहने वाले कमलेश शाह ने दमकल वाहन आने के पहले अपने बोरवेल पम्प से आग को बुझाने का प्रयास किया तब तक भीषण आग लग चुकी थी नपानि सिंगरौली दमकल वाहन आते ही आग को पूरी तरह से काबू कर लिया है और आग आगे बढ़ने नही पाया हैं वही बताते हैं कि पहले किराना दुकान में आग लगी इसके बाद बगल के मेडिकल स्टोर में आग लगी है जिसमें दोनों दुकानों को मिलाकर लाखों रुपये की क्षति बतायी जा रही है वही बिजली शॉर्ट – सर्किट होने की आशंका जतायी जा रही है खबर लिखे जाने तक किसी की तरफ से कोई वक्तव्य नहीं आया है जांच का विषय बना हुआ है ।

मौके पर सहायक उपनिरीक्षक- आबू समन खान (मामू), पीसीआर आरक्षक- राजबहोर, आरक्षक – राममूर्ति मीणा, अनिल गर्ग, राजीव रावत, प्रधान आरक्षक- विश्वनाथ रावत, नपानि दमकल के कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...