बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन महामारी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु “लॉक डाउन” होने के बाद जिले के समाजसेवी – राकेश गोयल द्वारा जिले में सूखा अनाज राशन – मास्क – सैनिटाइजर कई स्थानों पर वितरण किया गया ।

देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर आज 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट बिजली बत्ती बुझाकर दिये टार्च और मोबाइल जलाये को लेकर महिला मंडल समाजसेवी- कल्याणी राकेश गोयल द्वारा बैढन पुलिस कालोनी में लगभग 50 दिया – बाती तेल और बैढन कालेज के पीछे 15 राशन कीट के साथ- साथ दीया – बाती, मास्क- सैनिटाइजर की शीशी वितरण किया गया ।
जिसमें बताया जा रहा है कि समाजसेवी – श्री गोयल द्वारा कोतवाली थाना बैढन व बरगवां थाना में 50 -50 राशन किट के साथ मास्क – साबुन – सेनिटाइजर और वही बैढन और विन्ध्यनगर थाना में “प्रयास फाउंडेशन ग्रुप” द्वारा 100 मास्क – 100 सैनिटाइजर की छोटी शीशी दिये गये ।
मौके पर कमला शारदा प्रसाद त्रिपाठी, प्रियंका विवेक त्रिपाठी, कोतवाली एसआई- मुकेश झारिया, प्रआर- डीएन सिंह, वीरेंद्र त्रिपाठी, आर- महेश पटेल, चालक रामप्रताप बैस सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal