बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले में कार्यरत एनजीओ नवजीवन रहवासी कल्याण समिति विन्ध्यनगर द्वारा विगत दिवस कल दिनांक 05/04/2020 को सिंगरौली जिले के छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती गाँव के बसौड़ा जोगियानी एवं ओखरावल, सेमरिया इत्यादि गाँव मे जाकर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों मे जन सहयोग से जुटाये गये राशन समिति की ओर से गोंड – बैगा – कोल – पनिका जिनके नाम शासन की वितरण सूची में नाम नहीं हैं

और जिन्हें अभी तक खाद्यान्न नहीं मिल पाया है और साथ ही गनियारी के शांतिनगर में अन्य जिले के निवासरत मजदूर व जरूरतमन्दों को राशन की पोटली की मदद पहुँचायी गयी वही कुछ पंचायतों में अभी तक शासकीय खाद्यान्न आपूर्ति पहुंच गयी है और वहाँ तीन महीने का राशन चावल, गेहूं वितरित भी किया जा रहा है किंतु कुछ जगहो आपूर्ति हेतु सरकारी भंडार अभी उपलब्ध नहीं हो सका है ऐसी जगहों में समस्याये देखने को मिली साथ ही सामाजिक दूरी बनाये रखने की समझाइस दी गयी और समिति की ओर से दाल – चावल, नमक, साबुन लगभग कुल 95 पोटली वितरित की गयी और वितरण के दौरान ग्रामीणों को साफ – सफाई से रहने व अन्य बातों को लेकर जागरूक किया गया ।
मौके पर राज्य सीमा बैरियर माड़ा तहसीलदार – दिव्या सिंह, पटवारी- अहमद सिद्दीकी, जोगियानी सरपंच, आरक्षक – लेखचन्द दोहर, पुलिसकर्मी- आलोक चतुर्वेदी, एनजी सचिव- एसडी गर्ग, कशिश बंसल, जमुना सोनी, विद्या बैस मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal