Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोरोना के खिलाफ मिसाइल की तरह काम करेंगे सफाईकर्मी – स्वास्थ्यकर्मी – पुलिस और मीडिया – पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को किया सेफ्टी किट वितरण

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर “लॉक डाउन” के तहत संक्रमण से बचाव हेतु पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने कोतवाली बैढन परिसर में पत्रकारों के साथ पत्रकार वार्ता करते हुये आवश्यक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुये सामाजिक दूरी का एहतियात बरतते हुये पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी मीडिया कर्मियों को संबोधित किया और उन्होने कहा कि इस महामारी से जिले की जनता को बचाने के लिये जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा जो प्रयास किये जा रहे हैं उसे जनता तक पहुंचाना और जिले की जनता को जागरूक करने में जिले की मीडिया की अहम भूमिका रही है। 

वही जागरूकता और एहतियात बरतने के कारण अभी तक सिंगरौली जिले में कोरोना वायरस का कोई भी पाजिटीव केस नहीं मिला जो भी सेम्पल बाहर भेजे गये थे उसमे निगेटिव पाये गये और इस महामारी का संकट पूरे विश्व के साथ-साथ भारत पर भी है इससे लगातार ऐहतियात बरतने की आज भी जरूरत है और उन्होने कहा कि पुलिस बल प्रयोग करके “लॉक डाउन” का शत – प्रतिशत नतीजा प्राप्त करने का प्रयास कर रही है और इसके बावजूद मीडिया के प्रबुद्ध पत्रकारों का भी दायित्व बनता है कि वे जहां भी नियमों एवं निर्देशों का उल्लंघन होते हुये देखें तो वहां जनता को समझाइश देने का काम करें। 

पुलिस अधीक्षक श्री विद्यार्थी ने कहा कि जिस प्रकार जिले के सफाईकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस प्रशासन के नुमाइंदे काम कर रहे हैं उसी तरह जान जोखिम उठाकर मीडियाकर्मी भी इस लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और पत्रकारों की भी सुरक्षा हो उनके परिवार भी स्वस्थ्य रहें और उन्होने इस अवसर पर पत्रकारों को सेफ्टी किट भी वितरित किया गया और पत्रकारों द्वारा दिये गये सुझावों को भी उन्होंने गंभीरता पूर्वक लिया। 

वही काल चिन्तन के सम्पादक आर.के. श्रीवास्तव द्वारा एनसीएल की खदानों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनियों में तैनात मजदूरों की सुरक्षा पर उठाये गये सवालों का जवाब देेते हुये उन्होंने कहा कि मोरवा जाकर इस संबंध में बैठके की हैं और सख्त निर्देश दिया है कि आउटसोर्सिंग कंपनियों में बाहर से आये हुये कर्मियों को 28 दिनों तक काम पर न लगाया जाय और लॉक डाउन के दौरान सामाजिक दूरी के साथ-साथ जो निर्देश दिये जा रहे हैं उसका सख्ती से पालन किया जाय और यह भी कहा कि वे इस संबंध में फिर से सारी स्थितियों की जानकारी का संज्ञान लेंगे व शहरों तथा कस्बाई इलाकों के अलावा गांवों में जागरूकता लाने के लिये पत्रकार विकास देव पाण्डेय द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि सारी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन निर्वहन नहीं कर सकती और जन-जन तक पहुंचना मुश्किल है इसलिए जिले की प्रबुद्ध जनता मीडिया कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे गांव की जनता को जागरूक करने का प्रयास करें। 

उक्त पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ नगर पुलिस अधीक्षक – देवेश पाठक, बैढन कोतवाली थाना प्रभारी नगर निरीक्षक- थाना अरूण पाण्डेय, होमियोपैथ डा.ओ.पी.राय, डा. सुशील सिंह चन्देल, आरआई- आशीष तिवारी सहित जिले के पत्रकार बन्धु मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...