ढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ जन जागरूकता करने “लॉक डाउन” को सफल बनाने में दिन रात की अथक मेहनत करने वाले जिले के पुलिस विभाग के जांबाज जवानों को कालचिन्तन परिवार के तत्वाधान में पत्रकारों ने फल वितरण किया।

उक्त कार्यक्रम में पत्रकारों ने केला, संतरा, अंगूर के पैकेट बनाकर कोतवाली थाना बैढन – अम्बेडकर चौक – मस्जिद तिराहा – विन्ध्यनगर रोड, नवजीवन बिहार चौराहा, बिलौंजी, माजन चौराहा, सहित विन्ध्यनगर थाने में ड्यूटी पर तैनात सारे पुलिसकर्मियों को फल वितरण करके उनकी सेवाओं के लिये उनको शुभकामनाएं दी एवं उनका उत्साहवर्धन किया।
फल वितरण कार्यक्रम में कालचिन्तन के सम्पादक- आर.के.श्रीवास्तव, उपसंपादक नीरज पाण्डेय, सिटी रिपोर्टर दीपक वर्मा, बढ़ता कारवां रिपोर्टर जमुना सोनी, हर खबर की दुनिया ब्यूरो चीफ- ओम प्रकाश तिवारी, ओम प्रकाश शाह, हिम्मत समाचार ब्यरो- राजकुमार सिंह, एस न्यूज – संतोष शुक्ला सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal