बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु “लॉक डाउन” होने बाद जिला कलेक्टर एवं रेडक्रॉस अध्यक्ष के दिशा – निर्देशन में लगातार अन्य राज्यों व अन्य जिले के मजदूरों और 14 दिन के लिये शेल्टर होम में क्वॉरेंटाइन हुये और जरूरतमंदों को रेडक्रास द्वारा लगभग सुबह – शाम दोनों टाइम मिलाकर लगभग 1000 से अधिक भोजन का वितरण लगातार किया जा रहा है ।

जिसमे दोपहर का भोजन में दाल – चावल, रोटी – सब्जी लगभग 500 पैकेट और शाम का भोजन पूड़ी – सब्जी लगभग 500 पैकेट लगातार वितरित किये जा रहे हैं और वही लगभग 100 लोग क्वॉरेंटाइन हुये लोगों को सुबह- शाम चाय नमकीन बिस्कुट वितरण किया जा रहा है ।

जिसमें नगर पालिक निगम सिंगरौली के वाहनों के माध्यम से संक्रमण से बचाव हेतु लगातार शहर में जनजागरूकता के साथ-साथ दवा छिड़काव से शहर को सेनिटाइजर किया जा रहा है वही नगर पालिक निगम सिंगरौली के वाहनों के माध्यम से निगम के कर्मचारियो और समाजसेवी के द्वारा बुकिंग किये भोजन को जगह-जगह स्थानों पर जाकर पहुंचाया जा रहा है जिसमे जिले में कार्यरत एनजीओ – ह्यूमन वर्ल्ड भोजन तैयार कराने से लेकर पैंकिंग तक जिसकी देखरेख व रेडक्रास और सामान की उपलब्धता जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है ।
वही दोपहर और शाम का भोजन फंसे हुये मजदूर व जरूरतमन्दो को भोजन हेतु मोबाइल नंबर 9754933570 पर कॉल करके भोजन बुक करा सकते हैं ।
भोजन बुकिंग से लेकर वितरण कराने तक रेडक्रॉस सिंगरौली व नगर पालिक निगम सिंगरौली एवं युवा टीम सिंगरौली व जिले के समाजसेवियों की उक्त कार्य मे अहम भूमिका मानी जा रही है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal