Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी में अफसर की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद प्रशासन सख्त

ग्वालियर-
डबराटेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी में अफसर की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद प्रशासन सख्त दिखाई दिया। प्रशासन ने टेकनपुर क्षेत्र की सभी सीमाएं सील कर दीं। वहीं डबरा शहर में भी लोगों के निकलने पर पाबंदी लगा दी। लॉकडाउन के बाद पहली बार शहर में सब्जी मंडी को बंद कर सब्जी की बिक्री पर रोक लगा दी गई। इसके साथ ही पुलिस ने अग्रसेन चौराहे, सिंधिया चौराहे आदि जगहों पर भी बेरीकेड्स लगाकर लोगों के निकलने पर पाबंदी लगा दी।
गौरतलब है कि बीएसएफ अकादमी में डिप्टी कमांडेंट अशोक कुमार की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। जिले का दूसरा कोरोना मरीज होने के चलते शनिवार से ही प्रशासन की नींद उड़ गई और टेकनपुर के साथ ही आसपास के मकोड़ा, बिलौआ और अन्य गांवों के साथ ही डबरा में भी सोशल डिस्टेंस रखने और सेनिटाइज को लेकर सावधानियां बरतनी शुरू की हैं।

एसडीएम जयति सिंह के साथ ही नगरपालिका और प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टेकनपुर और बिलौआ क्षेत्र में डेरा डालकर प्रत्येक घर को सेनिटाइज किया। इसके साथ ही टेकनपुर और बिलौआ कस्बे में सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की। हालांकि 300 से अधिक मरीजों की जांच किए जाने के बाद एक भी मरीज में कोरोना के लक्षण नहीं मिले।

पहली बार सब्जी मंडी रही बंद, मंडी तक जाने वाले रास्ते भी किए बंद
लॉकडाउन के दौरान प्रशासन द्वारा सब्जी और किराने की दुकानों के लिए सुबह 6 से 10 बजे तक की ढील दी जा रही थी। जिससे सुबह इन चार घंटों में ही काफी भीड़ उमड़ रही थी और सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन हो रहा था। शनिवार को बीएसएफ अकादमी में कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि होने के बाद प्रशासन मुस्तैद नजर आया और सब्जी मंडी के लिए दी जा रही छूट पर प्रतिबंध लगाते हुए सब्जी मंडी को बंद करा दिया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...