ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/03/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन रिलायंस कोल माइंस कन्वेयर बेल्ट में फ़सने से हुई 1 की मौत, बना जांच का विषय वही मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – प्रदीप शेन्डे, सीएसपी- देवेश पाठक, बैढन थाना टीआई – अरुण पाण्डेय, बरगवां टीआई- मनीष त्रिपाठी, विन्ध्यनगर टीआई – राघवेंद्र द्विवेदी, लंघाडोल टीआई- यूपी सिंह, आरआई- आशीष तिवारी सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल मौजूद है ।

बताया जा रहा कि मृतक – मुकेश कुशवाहा पिता- सीताराम कुशवाहा उम्र- लगभग 26 वर्ष अपने घर में दो भाई व बहन में मुकेश बड़ा लड़का था जिनका हाल ही में लगभग 1 वर्ष पूर्व में शादी – विवाह हुआ था जो पत्नी रीता कुशवाहा 8 माह की गर्भवती है परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल हुआ है खबर लिखे जाने तक रिलायंस कोल अमलोरी माइंस गेट पर भारी संख्या में जरूरी मुआवजा की माँगो को लेकर परिजन नात रिश्तेदार डटे हुये हैं ।
मृतक के साथियों ने बताया कि कॉन्टेक्टर स्टार वेंडम ठेकेदार – फिदा हुसैन के अंडर में सीएचपी आपरेटर का काम करता था जो लगभग ₹8500 की वेतन मिलता था जिसमे कल दिनांक 29/03/2020 को ड्यूटी पर नहीं जाना चाहता था ठेकेदार द्वारा नौकरी से निकाल देने की धमकी दी थी तो रात में ड्यूटी पर गया हुआ था उनके साथियों ने पूरा वाक्या बताया है बना जांच का विषय ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal