Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डबरा के पास स्थित टेकनपुर में बीएसएफ के लेफ्टिनेंट कर्नल को कोरोना संक्रमण, टेकनपुर की ट्रेनिंग एकेडमी में तैनात;

ग्वालियर- डबरा के पास स्थित टेकनपुर में बीएसएफ की ट्रेनिंग एकेडमी में एक लेफ्टिनेंट कर्नल कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बताया जा रहा है कि हाल ही में इनकी पत्नी और बेटा जर्मन से आए हैं। दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 2 दिन बाद रिपोर्ट आ जाएगी। फिलहाल, तीनों को एकेडमी के अंदर ही क्वारैंटाइन किया गया है। ग्वालियर में संक्रमितों की संख्या 2 हो गई है। मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना के 34 पॉजिटिव केस हो गए। इनमें 2 की मौत हो गई। जबलपुर 8, इंदौर 19, भोपाल 3, शिवपुरी में 2 पॉजिटिव केस सामने आए।
 
वहीं, ग्वालियर में 4 दिन पहले काेरोना पॉजिटिव युवक की शनिवार को दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। डॉक्टर्स का कहना है कि युवक का 4 दिन बाद एक और सैंपल लेकर भेजा जाएगा। यह फाइनल जांच होगी, इस रिपोर्ट के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। 2 दिन पहले युवक की पत्नी और बेटी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। युवक के संपर्क में आए करीब 8 अन्य लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई। युवक खजुराहो से लौटकर आया था। खजुराहो में वह जिस होटल में रुका था उसे सील कर दिया गया। पूरे परिवार को क्वारैंटाइन किया गया।
 
शिवपुरी में भी 2 मरीज आईसोलेशन में
 
जिला अस्पताल में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज आईसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। खनियांधाना तहसील का युवक 13 मार्च को हैदराबाद गया था। 16 मार्च को संपर्क क्रांति से उत्तर प्रदेश के झांसी में उतरा। यहां से बस से घर पहुंचा था। जब उसकी हालत बिगड़ी तो 24 मार्च को युवक की स्क्रीनिंग कराई गई, इसमें कोरोना के लक्षण पाए गए। वहीं, एक दुबई से लौटा युवक का भी आईसोलेट है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...