ग्वालियर- डबरा शहर लॉक डाउन का समय बढ़ाकर अब 31 मार्च कर दिया गया है। जनता कर्फ्यू के दूसरे दिन सोमवार को आम लोगों के बाजार में निकलने के चलते प्रशासन द्वारा अब मंगलवार से दोपहर बारह बजे तक ही जरुरत के सामान की दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद यदि कोई दुकान खुली हुई पाई जाती हैं तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को भी लोगों को खदेड़ने में पुलिस व प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यहां तक कि हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। मंगलवार से यह सख्ती और भी बढ़ा दी जाएगी। वहीं धारा 144 का उल्लंघन करने पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दोपहर 12 बजे तक ले सकेंगे जरूरी सामानबिना मतलब घूमते दिखे लोग तो पुलिस को चलाने पड़े डंडे
शहर व अंचल में सोमवार को सुबह से ही जरुरत के सामान की चीजों के अलावा अन्य दुकानें भी खुलना शुरू हो गई थीं। लोग भी घरों से बाहर निकलना शुरु हो गए थे। बाजार में भीड़ बढ़ने के साथ ही पुलिस व प्रशासन सक्रिय हो गया और लोगों को खदेड़ना शुरु किया। सब्जी, डेयरी, मेडिकल व किराना की दुकानों पर भीड़ एकत्रित नहीं होने की हिदायत दी गई। इस दौरान पुलिस ने गलियों में जाकर भी खुली दुकानों को बंद कराया। शाम छह बजे के बाद तो सड़कों पर लोगों की संख्या अधिक होने लगी, जिसके चलते पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को घर वापस भगाया। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि घर से बाहर निकलते हुए पकड़े जाते हैं, तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ट्रेन और बसें बंद होने से अस्पताल में ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे अप डाउन करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए इस समय लोगों को स्वास्थ्य सेवा की सबसे ज्यादा जरुरत है। जिसके चलते प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन कई डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी अभी भी अपनी जिम्मेदारियां नहीं समझ रहे हैं। सिविल अस्पताल में डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी जो कि ग्वालियर और ट्रेनों से डबरा में अपडाउन करते हैं। अब वे ट्रेन एवं परिवहन बंद होने के चलते नहीं आ रहे हैं, जबकि सभी को मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को सिविल अस्पताल में डॉ. वीरेंद्र गौड़, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा भाले, एनआरसी की डायटीशियन अर्पिता माहेश्री सहित अन्य कई डॉक्टर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचे। बीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने सभी को नोटिस देने की बात की है।
दो दिन में थम गईं चोरी लूट मारपीट जैसी वारदात
बाहर से आने वाले 20 लोगों की जांच, नहीं मिला कोई संदिग्ध
कोरोना वायरस के प्रभाव के चपेट में आने वाले मरीजों की प्रशासन द्वारा स्क्रीनिंग एवं जांच की जा रही है। रविवार की रात बिलौआ में उड़ीसा से जयपुर और भोपाल होकर एक व्यक्ति के आने की सूचना मिली। जिसके चलते प्रशासन की टीम स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची और युवक की जांच की। जांच के बाद उसे बुखार होने पर कोरोना के लक्षण होने के चलते उसे ग्वालियर भर्ती करा दिया गया। इसके साथ ही सरनागत में ऑस्ट्रेलिया से आए युवक और इटायल में अहमदाबाद से आए युवक के साथ ही बाहर से आए कुल 20 लोगों को कम्युनिटी हॉल में जांच की गई, लेकिन किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए, जिसके चलते उन्हें होम क्वारेंटम के लिए बोला गया।
कोरोना से निपटने के लिए सजग रहे मेडिकल स्टाफ
 कई डॉक्टर और कर्मचारी नहीं आ रहे हैं, उनको नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इस समय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे ज्यादा जरुरत हैं यह घोर लापरवाही है। कोरोना से निपटने के लिए अलर्ट है और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल क्षेत्र के लोग सजग रहें।  डॉ. सुरेंद्र सिंह सोलंकी, बीएमओ डबरा
शहर के सिटी व देहात थाना अंतर्गत अपराध में भी गिरावट दर्ज की गई है। सिटी व देहात थाने में दो दिनों में चोरी, लूट जैसी वारदात का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ। हाईवे पर भी दुर्घटनाएं थम गई हैं। क्योंकि हाईवे पर वाहन आदि नहीं निकल रहे हैं, आम दिनों पर हाईवे पर एक न एक एक्सीडेंट होता रहता था। अपराध पर लगे अंकुश के चलते पुलिस पूरी तरह से शहर की दुकानों को बंद कराने व लोगों के खदेड़ने में लगी हुई है। लोगों को पूरी तरह घरों में रहने कहा जा रहा है, ताकि कोरोना से लड़ा जा सका।
कोरोना वायरस **
डरें नहीं, बचाव करें
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal