Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मप्र में10ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक बन सकते हैं मंत्री

ग्वालियर/भोपाल – मप्र में भाजपा को सरकार बनाने का मौका देने में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्रियों और विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सबसे पहले सिंधिया समर्थक छह मंत्रियों ने इस्तीफे दिए और उसके बाद 16 अन्य विधायकों को भी अपने इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिए थे। सिंधिया समर्थक 16 विधायकों ने तो एक बार इस्तीफे स्वीकार नहीं होने पर दूसरी बार भी इस्तीफे भेजे, जिसके चलते सदन में बहुमत पेश करने से पहले मुख्यमंत्री कमल नाथ को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा। अब भाजपा की सरकार बनवाने और मंत्रियों के नामों की सूची में सिंधिया समर्थकों को दस मंत्री पद मिलने की अटकलें हैं। सूत्रों के अनुसार सिंधिया समर्थक 22 पूर्व विधायकों में से दस को उपचुनाव से पहले ही मंत्री पद दिए जा सकते हैं, जिससे यह चुनाव में जीतकर आ सकें। दिल्ली में भी सक्रिय रहे सिंधिया प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने और उनके समर्थक मंत्रियों तथा विधायकों को एकजुट रखने में ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरी तरह से सक्रिय रहे हैं। खासकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, सांसद राकेश सिंह के साथ मिलकर रणनीति बनाई। सिंधिया लगातार भाजपा पर यह दवाब बनाने में सफल रहे हैं कि उनके समर्थक पूर्व मंत्रियों और विधायकों को भाजपा सरकार में उतना महत्व मिल सके, जितना कमल नाथ सरकार में नहीं मिल पाया था। इसी रणनीति के तहत ही सिंधिया भाजपा में शामिल हुए हैं। इन विधायकों ने दिए इस्तीफे सिंधिया समर्थक मंत्री रहे तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभुराम चौधरी, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा महेंद्र सिंह सिसोदिया ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद विधायक एदल सिंह कंसाना, रघुराज सिंह कंसाना, गिर्राज डंडौतिया, कमलेश जाटव, ओपीएस भदौरिया, रणवीर जाटव, मुन्नालाल गोयल, रक्षा संतराम सरौनिया, जसमंत जाटव, सुरेश धाकड़, जजपाल सिंह जज्जी, बृजेंद्र सिंह यादव, बिसाहुलाल सिंह, मनोज चौधरी, राजवर्द्धन सिंह दत्तीगांव तथा हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा दिया था। इन सीटों पर होंगे अब उपचुनाव ग्वालियर, डबरा सुमावली, मुरैना, दिमनी, अम्बाह, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर पूर्व, भांडेर, करेरा, पोहरी, अशोकनगर, मुंगावली, अनूपपुर, हाटपिपल्या, बदनावर, सुवासरा, , बमोरी, सुरखी, ब्यौहारी, सांची, सांवेर, जौरा तथा आगर का नाम शामिल हैं।
 
कितनी सीटें जीतेंगे सिंधिया समर्थक इस पर सवाल
 
सिंधिया समर्थक 22 मंत्रियों और विधायकों ने विधानसभा सीट से इस्तीफे दिए हैं, जबकि बिसाहुलाल सिंह दिग्विजय समर्थक रहे हैं और आगर व जौरा की दो सीटों में से एक कांग्रेस और एक भाजपा की रही है। अब सवाल यह है कि उपचुनाव के समय कांग्रेस भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। उधर, जिन भाजपा प्रत्याशियों से सिंधिया समर्थक चुनाव जीते थे, उन्हें भाजपा की तरफ से उतारा जाएगा, तो क्या 2018 के चुनाव में कांग्रेस से हारे भाजपा प्रत्याशी रहे नेता सेवोटेज नहीं करेंगे।
 
भाजपा कार्यालय में मना जश्न, पार्टी ने किया आगामी रणनीति पर फोकस
 
कमल नाथ के इस्तीफे के बाद मध्यप्रदेश भाजपा में जश्न में डूब गई। सीएम के इस्तीफे की खबर सुनते ही प्रदेश के सभी हिस्सों में ढोल-नगाड़े के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। प्रदेश कार्यालय में करीब एक घंटे तक आतिशबाजी हुई। ढोल नगाड़ों पर महिला कार्यकर्ता भी थिरकीं। इस दौरान मिठाई बांटी गई। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान सभी विधायकों से साथ विधानसभा से निकलकर पार्टी मुख्यालय पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ता और नेता मुख्यालय में एकत्रित हो गए। प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, सहित अन्य पार्टी नेताओं ने दिवंगत नेताओं की प्रतिमा पर श्रद्धांज िल अर्पित की। बाहर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ नेताओं का स्वागत किया। शिवराज के साथ प्रदेश अध्यक्ष शर्मा और सहस्त्रबुद्धे भी मौजूद थे। दोनों नेता शिवराज के आजू-बाजू में खड़े रहे।
 
शिवराज के निवास पर शाम को होने वाली डिनर पार्टी रद्द
 
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर रात होने वाली डिनर पार्टी ऐनवक्त पर रद्द कर दी गई। चौहान ने इस संबंध में जारी संदेश में कहा कि कोरोना वायरस के खतरे के कारण यह पार्टी रद्द की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं सामूहिक मिलन संबंधी आयोजन नहीं करने का आह्वान किया है। उन्होंने पार्टी विधायकों और अन्य से इस संबंध में क्षमा मांगते हुए कहा कि कोरोना का खतरा रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है। शिवराज के बंगले पर केटरिंग का सामान भी पहुंच गया था। बाद में इसे लौटाया गया।
 
त्रिपाठी ने फिर बदला पाला बोले मैं भाजपा के साथ
 
कल तक मुख्यमंत्री कमल नाथ का करीबी होने का दावा करने वाले मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने सरकार पलटते ही अपना पाला एक बार फिर बदल लिया है। वे पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा के प्रति निष्ठा जाहिर की और नेताओं के अलावा मीडिया के समक्ष कहा कि वे भाजपा में थे, हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के अन्य विधायक नजरें छिपाकर कमल नाथ से मिलने जाते थे। लेकिन मैं यह काम खुलेआम करता था। वहीं राजभवन में भाजपा विधायकों की परेड में शामिल नहीं होने पर उन्होंने कहा कि उनकी माताजी के निधन के कारण परेड में नहीं जा सका।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...