Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

स्व. कुँवर अर्जुन सिंह की स्मृति में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ समापन,20 हजार मरीज हुए लाभार्थी

बढ़ता कारवाँ न्यूज//मध्यप्रदेश//सीधी//ब्यरो कार्यालय

BK NEWS//सीधी//मझौली:- स्व. कुँवर अर्जुन सिंह की स्मृति में मझौली के आई.टी.आई. ग्राउण्ड में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 20 हजार से ज्यादा मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवा कराया इन 20 हजार से ज्यादा मरीजों ने एक्स-रे, खून जांच, मेडिसिन, हड्डी, मानसिक रोग, सोनोग्राफी, हृदय, नेत्र रोग, दन्त चिकित्सा एवं अन्य विधाओं में परीक्षण कराकर अपना उपचार कराया।

लगभग 3 हजार से ज्यादा मरीजों को गम्भीर बीमारियों के उपचार के लिए चिरायू हास्पिटल भोपाल हेतु रेफर किया गया। इस पूरे चिकित्सा शिविर और भोपाल हेतु रेफर किए गए मरीजों का सम्पूर्ण खर्चा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के द्वारा वहन किया जायेगा।

साथ ही इन मरीजों के साथ एक सहयोगी का भी व्यय उन्हीं के द्वारा वहन किया जायेगा। इन मरीजों को दिनांक 17 मार्च,19 मार्च एवं 24 मार्च को भोपाल के लिये चिकित्सा हेतु भेजा जाएगा। इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर से मझौली और कुसमी सहित समूचे आदिवासी अंचल में खुशी की लहर है। सभी मरीज और आम नागरिक इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन से काफी प्रभावित हैं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर के उद्घाटन अवसर पर कहा था कि इसी प्रकार के अन्य चिकित्सा शिविर सीधी जिले के अन्य अंचलों में भी आयोजित किए जाएंगे। इस पूरे चिकित्सा शिविर में चिरायू हास्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर गोयंका और उनकी समूची मेडिकल टीम का शिविर के सफलता पूर्वक आयोजन में विशेष योगदान रहा। उक्त शिविर में पूर्व विधायक तिलकराज सिंह, प्रदेश महामंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह चौहान, धौहनी विधानसभा प्रत्याशी कमलेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह, जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा, पूर्व अध्यक्ष आनन्द सिंह चैहान, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदौरिया, पूर्व नपा अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्नू, प्रताप सिंह, भारत सिंह बाघेल, महिला अध्यक्ष बसन्ती देवी, यूथ अध्यक्ष रंजना मिश्रा, कुमुदिनी सिंह, नीलम सिंह, रेखा सिंह, भानू पाण्डेय, सुरेश जगदीश मिश्रा, आनन्द सिंह शेरगांव, अरविन्द तिवारी, विनोद मिश्रा, श्रीरमा मिश्रा, नवीन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...