ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 17/03/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “ऊर्जांचल सोनार समाज” शक्तिनगर परिक्षेत्र सिंगरौली/सोनभद्र के सँयुक्त तत्वाधान में शक्तिनगर अध्यक्ष- विमलचन्द वर्मा के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यकारिणी सदस्य- कामता सोनी व हीरालाल सोनी के नेतृत्व में आज बुढ़वा मंगलवार को दिनांक 17/03/2020 को दोपहर में बैढन के सोनी कटरा में निज निवास पर सोनी समाज के कुल देवता श्री अजमीढ़ महाराज व श्री संत शिरोमणि नरसिंहदास महाराज और श्री सरस्वती माँ के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर “होली मिलन समारोह” में स्वागत वन्दन के बाद एक दूसरे को गुलाल – अबीर लगाकर व गले मिलकर होली की बधाई दी और उसके बाद स्वल्पाहार का लुफ्त उठाया उक्त कार्यक्रम हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ ।

उक्त बैठक में “ऊर्जांचल सोनी समाज” बैढन का गठन कर बैढन के समाजसेवी- सन्तोष सोनी उर्फ पूर्णमासी को सर्वसम्मति से बैढन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और आये हुये सभी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा शुभकामनाये सम्प्रेषित की गयीं और सभी ने अपने – अपने विचार देते हुये सुझाव लिये व दिये गये ।
नवनियुक्त अध्यक्ष- संतोष सोनी ने पदभार सम्भालते ही संगठन को मजबूती बनाने व समाज के प्रति कार्य करने हेतु प्रयासरत रहने की बात कही और बहुत जल्द ही बैढन क्षेत्र के कार्यकारिणी पदाधिकारी सदस्य नियुक्त किये जायेंगे और उक्त कार्यक्रम में होली मिलन समारोह कार्यक्रम एवं गठन कराने में मुख्य भूमिका दीपक सोनी, श्यामबाबू सोनी (पल्लीश सोनी) सहित अन्य की अहम भूमिका रही है ।
उक्त होली मिलन समारोह एवं समाज गठन कार्यक्रम में मुख्य रूप से “ऊर्जांचल सोनार समाज” शक्तिनगर अध्यक्ष- विमलचंद वर्मा, कामता सोनी, हीरालाल सोनी, दीपक सोनी, श्यामबाबू सोनी (पल्लीश), अंजनी सोनी, प्रवीण सोनी, शुभम सोनी, शंकर सोनी (नेता), प्रभांशु सराफ (बेटू), जमुना सोनी, पवन सोनी, पप्पू सोनी, सुशील सोनी, उमेश सोनी, जीतू सोनी, जंगबहादुर सोनी, बच्ची सोनी, नीरज सोनी, विजय सोनी, सोनू सोनी, छुन्नू सोनी सहित भारी संख्या में अन्य सदस्य मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal