बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन होली त्यौहार पर इस बार बीपीएल व अति गरीबी कार्डधारियों की चांदी हो गयी है और इस बार बीपीएल व अति गरीबी कार्ड धारियों को शासकीय खाद्यान्न उचित मूल्य दुकान पर 03 महीने का इकठ्ठा दिया जा रहा है जिसमें प्रति व्यक्ति के हिसाब से 5 किलो अनाज दिये जाने में गेहूं -चावल – नमक – मिट्टी का तेल और साथ ही अति गरीबी रेखा धारियों प्रति राशनकार्ड पर 1 किलो चीनी (शक्कर) 3 महीने का 3 किलो दिया जा है। जिसमें भारी संख्या में लोग अपने क्षेत्र के शासकीय उचित मूल्य की खाद्यान्न की दुकान पर काफी

जमावड़ा लगा हुआ है वहीं पर कार्ड धारियों का कहना है कि 3 महीने का अनाज एक बार मिलने से हम लोग काफी खुश है और बताते हैं कि बार – बार आने जाने का झंझट नहीं होगा क्योंकि मजदूरी छोड़कर राशन लेने आना पड़ता है ।
इनका कहना है
जिला खाद्य अधिकारी – बी.के. शुक्ला का कहना है कि धान का उपार्जन इस बार अच्छा हुआ है और वही गेंहू का अच्छा उपार्जन होने की सम्भावना जतायी जा रही है और अनाज भरे होने से गोदाम में जगह न होने के कारण धान चावल वैगरह रखने हेतु पहले से मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के कई जिले के साथ – साथ सिंगरौली जिले में भी खाद्यान्न बीपीएल धारियों को 3 माह का इकठ्ठा वितरण किया जा रहा है ताकि आने – वाले समय मे खाली गोदाम वैगरह में रखवाया जा सके और खुले में पड़े रहने से नुकसान होने से बचाया जा सके ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal