बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 21 एवं 22 मार्च को दो दिवसीय आयोजन विदिशा में होने जा रहा है जिसमे राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां जोर – शोर से चल रही हैं।

वही अधिवेशन में लाखों की संख्या में यादव समाज के लोगों के जुटने का अनुमान है उक्त आयोजन में देश की जानी मानी हस्तियां शिरकत करेंगी और राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव को यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुजी उदय प्रताप सिंह राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद चौधरी, राष्ट्रीय सचिव मनोज यादव ने मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया जिसमें श्री अखिलेश यादव ने अपनी सहमति प्रदान की है और महासभा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सिंह यादव, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय एवं पूर्व सांसद शरद यादव एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, बिहार पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को विदिशा राष्ट्रीय अधिवेशन के कार्यक्रम में आमंत्रित किया और सभी जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अधिवेशन विदिशा में आने के लिये अपना समय देने के लिये सहमति दर्ज करायी ।
उक्ताशय की जानकारी अखिल भारतवर्षीय युवा महासभा जिलाध्यक्ष सिंगरौली- विजय यादव ने दी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal