Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एनसीएल से नोटिस पाकर घबराये हुये पहुंचे जिला कलेक्ट्रेट, एसडीएम ने दिया आश्वासन

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 03/03/2020

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन पीड़ित पक्ष बताते है कि एनसीएल जयन्त के दुधीचूआ झुग्गी – झोपड़ी व घर बनाकर लगभग 30 -35 वर्ष से रहे स्थानीय वासियों को एनसीएल प्रबन्धन दुधिचुआ द्वारा हटाने का नोटिस दिया गया है ।

वही घबराये हुये झुग्गी – झोपड़ी वासी जिला कलेक्ट्रेट गुहार लगाने हेतु सैकड़ों की संख्या में कलेक्टर के जनसुनवाई में पहुंचे हुये हैं वहीं सिंगरौली एसडीएम – ऋषि पवार ने आये हुये झुग्गी झोपड़ी वासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर एनसीएल प्रबंधन से जल्द बात की जायेगी डरने की आवश्यकता नहीं है ।

बताते हैं कि दूधिचुआ जयन्त गैस गोदाम के कई झुग्गी – झोपड़ी एवं घर हटाने हेतु सात दिवस के अंदर नोटिस दी गयी है और मौके पर राजकुमार वर्मा (पूर्व पार्षद) राममणि मिश्रा, सुनील सिंह, रामजी साकेत (विधानसभा अध्यक्ष बसपा) रेखा दुबे, राजेश दुबे सहित भारी संख्या में महिलाएं – पुरुष- बच्चे मौजूद रहे ।

वही कलेक्ट्रेट के पास अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेता गरीबो के घर को बचाने व सभी को एकत्रित करने हेतु श्रेय लेने की होड़ में  लगे हुये देखे गये और कहा कि खबर में हमारा नाम लिखिये ।

www.Badhtakarwan.com

www.Badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...