बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “सार्थक एप” पर दर्ज उपस्थिति के अनुसार माह फरवरी का वेतन भुगतान किया जाये और मध्यप्रदेश शासन विमान विभाग भोपाल द्वारा एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य प्रारंभ करने के लिये अनुमति प्रदान कर दी गयी है।
जिसमे कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग आज ही इसकी निविदा लगाया जाना सुनिश्चित करे और उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर- केवीएस चौधरी के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियो को दिया गया और
कलेक्टर ने कहा कि नवीन हवाई पट्टी के निर्माण एवं अन्य प्रासंगिक निर्माण और बाउन्ड्रीवाल हेली पैड प्रशासकीय भवन स्टाफ क्वाटर एवं विद्युत लाईन की सिफ्टिग की हेतु 35.30 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृती प्राप्त हो गयी है और इस कार्य में विलंब न किया जाये व आज ही निविदा लगाये जाने की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाये ।

उन्होने धान खरीदी केन्द्रो पर सतत निगरानी के साथ – साथ गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी करने और यूरिया खाद को निर्देश देते हुये समितियो में जल्द भेजे जाने हेतु सुनिश्चित करे और खाद्यान पर्ची के भौतिक सत्यापन के कार्य को संतोष जनक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देश दिया कि जिन दलो के द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सर्वे का कार्य पूर्ण नही किया गया है उनका फरवरी माह का वेतन रोका जाये और उन्होने कहा कि वन मित्र पोर्टल का कार्य प्रगति मे भी प्रगति नही है इसमें प्रगति लायी जाये ।
उक्त बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपूर्ण शौचालयो के निर्माण की समीक्षा करत हुये निर्देश दिया गया कि समय सीमा में कार्य को पूर्ण कराये और यदि पूर्व में राशि का आहरण कर लिया गया है व शौचालय का निर्माण नही कराया गया है तो उससे संबंधित के विरूद्ध गबन का मामला दर्ज कराये और वही अभी कुछ ऐसे प्रधानमंत्री आवास है जिनके निर्माण का कार्य अभी तक संबंधित के द्वारा प्रारंभ नही किया गया है उन आवासो के निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराये और कलेक्टर ने नवीन गौशाला भवनो, आगनबाड़ी भवनो व शेष बचे पीडीएस भवनो के निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुये निर्देश दिया गया कि तत्परता के साथ कार्यो को प्रारंभ कराये ।
भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिये गये निर्देश के तहत मतदाता सूची में कलर फोट लगाये जाने की प्रगति के साथ- साथ स्थानीय निर्वाचन के तहत मतदाता सूची के लिये किये जा रहे कार्य की प्रगति की जानकारी ली गयी और उन्होने नक्शा तरमीम के प्रकरणो की प्रगति की जानकारी लेने के बाद निर्देश दिये कि सप्ताह वार प्रगति की जानकारी दिया जाना सुनिश्चित किया जाये और कलेक्टर ने पेयजल की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिया कि डीएमएफ फण्ड से स्वीकृत हैन्डपम्प खनन नल योजनाओ के कार्य में प्रगति लाये साथ ही नगरीय क्षेत्र के वृहद पेयजल योजना के तहत बैढ़न जोन में मीठा जल उपलब्ध कराने के लिये कार्य की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि 20 मार्च 2020 तक अनिवार्य रूप से सभी ओवर हैड टैको में पानी भरकर सप्लाई चालू की जाये ताकि सुगमता के साथ आम नागरिको को पेयजल उपलब्ध कराया जा सके और वही सीवरेज लाईन के कार्य में गति लाने का भी निर्देश दिया गया और इस बैठक के दौरान सीएम हेल्प लाईन, आपकी सरकार आपके द्वार शिविर मे प्राप्त प्रकरणो का समय पर निराकरण किये जाने व विभागो के द्वारा समय सीमा पर प्रकरणो का निराकरण नही किया जाता है उन्हे निर्धारित प्रावधान के अनुसार अर्थदण्ड से दण्डित किया जायेगा ।
उक्त बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी – ऋतुराज, अपर कलेक्टर- बी.के. पाण्डेय, निगमायुक्त – शिवेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर – व्हीपी पाण्डेंय, डिप्टी कलेक्टर – एसपी मिश्रा सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal