Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

यूटिलिटी पावरटेक के सीएसआर मद से शासकीय विद्यालय माजन खुर्द में बने न्यू रसोई घर एवं स्मार्ट क्लास का जिला कलेक्टर ने किया फीता काटकर लोकार्पण

बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न यूटिलिटी पावरटेक लिमिटेड विन्ध्यनगर के द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के
अंतर्गत वर्ष 2019 – 20 के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय माजन खुर्द स्कूल में बच्चो के सुविधाओ को देखते हुये नया रसोईघर – वाटर कूलर – बेंच टेबल – टोटी नल, एलसीडी टीवी डिबाइस के माध्यम से छोटे – छोटे को स्मार्ट क्लास सुविधा इत्यादि लगभग 7 लाख 50 की लागत से निर्माण कराया गया था ।

जिसका आज उक्त लोकार्पण के अवसर पर जिला कलेक्टर केवीएस चौधरी, एके श्रीवास्तव (आवासीय प्रबंधक), संजय प्रकाश (मानव संसाधन अधिकारी) द्वारा फीता काटकर उदघाटन गया वहीं जिला कलेक्टर श्री चौधरी बच्चों से रूबरू हुये और समझाते हुये कहा कि स्कूल प्रतिदिन आया करो यहां पर सभी सुविधाएं आपके लिये हैं और पढ़ लिखकर अधिकारी बनो अगर नहीं लिखो पढ़ोगे तो सड़क वगैरह में मजदूरी व छोटा काम करना पड़ेगा इसीलिये मन लगाकर पढ़े लिखे और साथ-साथ अपने न आने वाले साथी को बराबर स्कूल लेकर आये और वही विद्यालय के बच्चों के द्वारा उक्त अवसर पर स्वागत गीत गाया गया और विद्यालय के छात्र प्रधानमंत्री द्वारा कलेक्टर को पुष्प गुच्छ दिया गया वहीं विद्यालय के बच्चे को मिली सुविधाओं से बच्चे खुश दिखे और लंच पैकेट का वितरण किया गया ।

वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामचंद्र दुबे ने यूटिलिटी पावरटेक लिमिटेड विंध्यनगर के अधिकारियों का स्वागत कर धन्यवाद संप्रेषित किया और उन्होंने जिला कलेक्टर के समक्ष कहा कि जिले का शासकीय विद्यालय माजन खुर्द को उत्कृष्ट विद्यालय बनायेंगे ।

उक्त अवसर पर डीपीसी- राजकिशोर दुबे, बीआरसी- अशोक शुक्ला, रामचंद्र दुबे (प्रधानाध्यापक) सहित शिक्षक शिक्षिकाएं और विद्यालय के भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...