ग्वालियर-कलेक्टर अनुराग चौधरी के सामने219 शिकायतें सामने आईं। इनमें जमीन,मकान,गृह निर्माण समिति,कब्जे,बिल्डर की ठगी से लेकर नामांतरण-सीमांकन की समस्याएं भी शामिल रहीं
जमीन-मकान को लेकर धोखाधड़ी के मामलों में ग्वालियर बदनाम है दलालों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा लगाकर भी लोगों की गाढ़ी कमाई वापस नहीं मिलती है। इसी समस्या के निराकरण के हल किए मेगा कैंप की पहल की गई जिसमें 219 शिकायतें सामने आईं। इनमें जमीन,मकान,गृह निर्माण समिति,कब्जे,बिल्डर की ठगी से लेकर नामांतरण-सीमांकन की समस्याएं भी शामिल रहीं। ऐसे भी लोगों काफी संख्या में पहुंचे जो सालों से अपने प्लॉट-मकान को लेकर परेशान हैं और कहीं सुनवाई नहंी हुई। कलेक्टर अनुराग चौधरी के सामने अपनी पीड़ा रखते हुए आंखों से आंसू भी फूट पड़े। कलेक्टर ने एक-एक आवेदक की सीट पर जाकर माइक से समस्या सुनी और संबंधित अधिकारी को निराकरण के निर्देश दिए। पीड़ितों ने कलेक्टर से कहा कि-हल मिलेगा या नहीं, तो कलेक्टर ने कहा कि शिविर आप लोगों के लिए ही विशेष तौर पर लगाया है और मैं आपके साथ हूं,आपको न्याय मिलेगा।
कलेक्टर अनुराग चौधरी पहल पर मेगा कैंप का आयोजन कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई हॉल में किया गया जिसमें सिंगल विंडो पर रजिस्ट्रेशन होने के बाद पीड़ितों को हॉल में बैठाया गया और इसके बाद सभी अधिकारियों के साथ माइक लेकर कलेक्टर एक-एक आवेदक के पास पहुंचे। कलेक्टर ने सभी के आवेदन खुद लिए और संबंधित एसडीएम,एडीएम और तहसीलदार को देते हुए निराकरण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। शिविर में खानपान से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं के काउंटर अलग से लगाए गए थे और एंबुलेंस की भी व्यवस्था रही।
कलेक्टर के सामने आती गईं शिकायत
रॉयल गृह निर्माण-पीड़ित प्रदीप शुक्ला ने बताया कि इस समिति से प्लॉट लिया था लेकिन जो मौके पर जमीन दिखाई गई वहां मकान नहीं बनाने दिया जा रहा है।
विंध्याचल गृह निर्माण- पीड़ित अशोक कुशवाह ने बताया कि गृह निर्माण समिति ने थाटीपुर क्षेत्र में भूखंड देने को कहा था लेकिन कोई भूखंड नहीं दिया गया।
गंगामाई का संतर-पंडित रमेश शास्त्री ने शिकायत की कि गंगामाई संतर में उनके घर से सटकर प्रहलाददास अग्रवाल ने बिना परमिशन के 5 मंजिल इमारत बना ली है जो खतरनाक है। निगम प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है।
ट्रांसपोर्ट नगर- पीड़ित गुरूवचन ने बताया कि 33 साल से प्लॉट के परेशान हैं और ट्रांसपोर्ट नगर में यह प्लॉट है जिसपर कब्जा नहीं दिया जा रहा है।
मंत्री सिटी- काउंटर मैग्नेट एरिया में नामांतरण को लेकर पीड़ित भी यहां पहुंचे और बिल्डर पर नामांतरण न कराने का आरोप लगाया।
ग्वालियर गृह निर्माण- कृष्णा शर्मा ने शिकायत की कि 30 साल से समिति ने प्लॉट नहीं दिया है और परेशान हो रहे हैं। वहीं माया गुप्ता ने भी शिकायत की कि समिति से प्लॉट लिया और मकान बनाया लेकिन फिर खाली करा लिया गया।
अशोक गोयल- बहोड़ापुर क्षेत्र में 8 बीघा जमीन को लेकर जसपाल कौर की ओर से शिकायत आई कि अशोक गोयल जमीन पर अतिक्रमण कर हथियाने का प्रयास कर रहे हैं। धमकाया भी जा रहा है।
बैंक कॉलोनी- यूपी में एनएसजी कमांडो बतौर पदस्थ अजय तोमर ने बताया कि उसके बैंक कॉलोनी स्थित प्लॉट पर कब्जा कर लिया गया और उल्टा उसपर ही एफआईआर करा दी।
शिकायतों के आंकड़े
राजस्व विभाग-149
ग्वालियर विकास प्राधिकरण-21
विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण-6
हाउसिंग बोर्ड-2
नगर निगम-1
गृह निर्माण समितियां,सहकारिता-40
अन्य विभाग-3
हर शिकायत का क्या निराकरण हुआ,खुद कलेक्टर करेंगे समीक्षा
बुधवार को मेगा कैंप में आई शिकायतों का निराकरण क्या हुआ,अधिकारियों ने क्या किया,इसकी खुद समीक्षा कलेक्टर करेंगे। कलेक्टर अनुराग चौधरी ने बताया कि मेगा कैंप का मकसद लोगों की परेशानी दूर करना है उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगवाना नहीं। जो जो शिकायतें संबंधित अधिकारियों और विभागों को फॉरवर्ड की गई हैं उनका फॉलोअप लिया जाएगा।
22 सदस्यों को मिले प्लॉट
शिविर में चार गृह निर्माण संस्थाओं में रिक् भूखंड संस्था के पात्र 22 सदस्यों को आवंटन की कार्रवाई की गई। द ग्वालियर गृह निर्माण समिति से 5 भूखंड, राजस्व कर्मचारी गृह निर्माण समिति से 12 फ्लैट, घरोंदा गृह निर्माण समिति से शताब्दीपुरम में तीन और ईवा गृह निर्माण समिति से दो भूखंड दिलाए गए।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal