Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा चलाये जा रहे अभियान में बैरिया पुलिस, एसओजी व सर्विलंस टीम को मिली भारी सफलता*

बलिया:- दिनांक 03-01-2020 को थाना बैरिया क्षेत्रान्तर्गत हुई मोटरसाइकिल व मोबाईल चोरी की घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक बैरिया व एसओजी टीम को लगाया गया था। जिनको दिनांक 13-02-2020 को 03 अदद मोटर साईकिल, 01 अदद मोटर साईकिल का इंजन व घटना में प्रयुक्त साईकिल, 01 अदद मोटर व 01 अदद सैमसंग J2 मोबाईल के साथ 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 13-02-2020 को प्रभारी निरीक्षक बैरिया संजय त्रिपाठी मय हमराह देखभाल क्षेत्र में मामूर होकर पासवान चैक पर पहुंचे तो पूर्व से मौजूद उ0नि0 वीरेन्द्र प्रताप दूबे मय हमराह, उ0नि0 रविन्द्र नाथ राय व एसओजी से उ0नि0 संजय सरोज, हे0का0 श्याम सुन्दर मय हमराह एसओजी टीम के मौजूद मिले, तभी मुखबीर द्वारा आकर बताया गया कि कुछ मोटर साईकिल वाहन चोर बैजनाथ रेलवे अन्डर पास के बगल में स्थित बगीचे में चोरी की मोटर साईकिलों के साथ 04 व्यक्ति खड़े है जो चोरी की गयी वाहनों को बेचने के फिराक में खड़े है। उक्त सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेरा बन्दी कर चारों अभियुक्तों को समय 18.40 बजे गिरफ्तार कर लिया गया तथा नाम पता पुछते हुए मोटर साईकिल के बार में पुछा गया तो पहले ने अपना नाम सुबाष गिरि पुत्र मुनेश्वर गिरि निवासी नई बस्ती उपाध्यायपुर थानाक्षेत्र बैरिया बलिया बताया जिसके कब्जे से एक अदद काले व लाल रंग की मोटर साईकिल नम्बर BR 01 BL 8777 व एक अदद सैमसंग जे 2 का मोबाईल फोन बरामद हुआ तथा दुसरे ने अपना नाम प्रेम उर्फ विकास यादव पुत्र कृष्णा यादव निवासी डुमाईलगढ़ थानाक्षेत्र मांझी जिला सारण (छपरा) बिहार बताया जिसके पास से एक मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्रो काले रंग की BR 31 T 3471, तीसरे ने अपना नाम सोनू पुत्र रामानन्द यादव निवासी मदनपुर थाना रुद्रपुर जिला देवरिया बताया जिसके पास से एक ग्लैमर मोटर साईकिल काले रंग की BR 04 W 6837 बरामद हुई तथा चैथे ने अपना नाम पप्पू कुमार चैधरी पुत्र गोरख चैधरी निवासी नई बस्ती उपाध्यायपुर थानाक्षेत्र बैरिया बलिया जिसके कब्जे से टीवीएस फोनिक्स मोटर साईकिल लाल रंग की BR 04 Q 7817 बरामद हुई। कड़ाई से पुछताछ करने पर पकड़े गये व्यक्ति सुभाष गिरि व प्रेम उर्फ विकास यादव ने बताया कि दिनांक 03.01.2020 को मोटर साईकिल नम्बर BR 04 Q 7817 टीवीएस फोनिक्स मोटर साईकिल से आकर सुरेमनपुर दीयर जहां सड़क टूटी हुई है। वही से एक व्यक्ति की खड़ी मोटर साईकिल नम्बर BR 06 AW 6523 आई स्मार्ट चुराकर भाग गये। जिसकी डिक्की में एक अदद मोबाईल भी मिला था जो टीम के सरगना सुबाष गिरि के पास ही था। चोरी की गयी मोटर साईकिल कुछ दिन बाद पप्पू कुमार चैधरी जो मोटर साईकिल का मिस्त्री है, को बेचने हेतु दिया गया था। जब पप्पू कुमार से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि वह मोटर साईकिल दिनेश कुमार वर्मा पुत्र आत्मा राम निवासी रामनगर थाना दोकटी बलिया जो मोटर साईकिल का मिस्त्री है, को बेच दिया था। जिसको देवराज ब्रम्हमोड़ के पास गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ किया गया तो बताया गया कि वाहन चोरी करके नम्बर प्लेट बदलकर मंहगे दामों में बेच देते है। उक्त के सम्बन्ध में थाना बैरिया पर मु.अ.स.41/2020 धारा 411,413,414,419,420,467,468,471 भादवि का अभियोग पंजीकृत अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया जा रहा है तथा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

  1. सुबाष गिरि पुत्र मुनेश्वर गिरि निवासी नई बस्ती उपाध्यायपुर थानाक्षेत्र बैरिया बलिया
  2. प्रेम उर्फ विकास यादव पुत्र कृष्णा यादव निवासी डुमाईलगढ़ थानाक्षेत्र मांझी जिला सारण (छपरा) बिहार
  3. सोनू पुत्र रामानन्द यादव निवासी मदनपुर थाना रुद्रपुर जिला देवरिया
  4. पप्पू कुमार चैधरी पुत्र गोरख चैधरी निवासी नई बस्ती उपाध्यायपुर थानाक्षेत्र बैरिया बलिया
  5. दिनेश कुमार वर्मा पुत्र आत्मा राम निवासी रामनगर थाना दोकटी बलिया
    बरामदगी
  6. मोटर साईकिल काले व लाल रंग की नम्बर BR 01 BL 8777
  7. स्पलेण्डर प्रो मोटर साईकिल काले रंग की नम्बर BR 31 T 3471
  8. ग्लैमर मोटर साईकिल काले रंग की नम्बर BR 04 W 6837
  9. टीवीएस फोनिक्स मोटर साईकिल लाल रंग की नम्बर BR 04 Q 7817
  10. आई-स्मार्ट मोटर साईकिल नम्बर BR 06 AW 6523 का मोटर इंजन (मु.अ.स. 04/2020 से सम्बंधित)
    6- 01 अदद सैमसंग J2 मोबाईल फोन (मु.अ.स. 04/2020 से सम्बंधित)

अपराधिक इतिहास

1. सुबाष गिरि पुत्र मुनेश्वर गिरि निवासी नई बस्ती उपाध्यायपुर थानाक्षेत्र बैरिया बलिया1- मु.अ.स.282/19 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना बैरिया बलिया 2 मु.अ.स.41/2020 धारा 411,413,414,419,420,467,468,471 थाना बैरिया बलिया

2. प्रेम उर्फ विकास यादव पुत्र कृष्णा यादव निवासी डुमाईलगढ़ थानाक्षेत्र मांझी जिला सारण (छपरा) बिहार1- मु.अ.स.59/18 धारा 379,411 भादवि थाना बैरिया बलिया 2- मु.अ.स.60/18 धारा 307 भादवि थाना बैरिया बलिया 3- मु.अ.स.61/18 धारा 41/411,411,420,413,414,467,468,469,470,471 भादवि थाना बैरिया बलिया 4- मु.अ.स.106/19 धारा 41/411,414 भादवि थाना गड़वार बलिया 5- मु.अ.स.110/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गड़वार बलिया 6- मु.अ.स.41/2020 धारा 411,413,414,419,420,467,468,471 भादवि थाना बैरिया बलिया

गिरफ्तार करने वाली टीम
1- प्रभारी निरीक्षक बैरिया संजय त्रिपाठी मय हमराह थाना बैरिया बलिया,
2- उ0नि0 संजय सरोज SOG बलिया
3- उ0नि0 वीरेन्द्र प्रताव दूबे मय हमराह थाना बैरिया बलिया,
4- उ0नि0 रविन्द्र नाथ राय मय हमराह थाना बैरिया बलिया
5- हे0कां0 श्याम सुन्दर यादव एसओजी टीम बलिया।
6- आरक्षीगण- अनुप सिंह, अतुल सिंह, जसवीर सिंह,अनिल पटेल, विजय राय, शशि प्रताप सिंह, राकेश यादव एसओजी व सर्विलांस टीम बलिया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...