डबरा-
मुनिश्री विहसंत सागर महाराज के सानिध्य में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं सकल जैन समाज द्वारा शहर में पहली बार मजिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सोमवार को विशेष रथ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा अयोध्या नगर से चलकर स्टेडियम ग्राउंड पहुंची। इस चल समारोह में सजधज कर लोग हाथियों पर बैठकर और रथों में सवार होकर शहर अग्रसेन चौराहे से होकर निकले। बाद में यह चल समारोह स्टेडियम ग्राउंड पहुंचा, जहां भगवान आदिनाथ का जन्मोत्सव उत्साह से मनाया गया।
जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कल्याणक महोत्सव में दिनभर श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक उत्साह छाया रहा। आयोजन में शांति धारा जितेंद्र कुमार, ऋषभ जैन मोदी परिवार द्वारा की गई। सोमवार शाम को पंच कल्याण महोत्सव की महाआरती सुमत कुमार जैन द्वारा की गई। इस दौरान जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।
ooo
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal