बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आरएस नगर स्थित सेपियंट इंटरनेशनल एकेडमी विद्यालय परिसर में विगत दिवस 08/02/2019 को दूसरा वार्षिकोत्सव मनाया गया जिसमे वार्षिकोत्सव “प्रवाह” के मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक – रामलल्लू वैश्य के आगमन से कार्यक्रम की शोभा देखने योग्य था बतौर विशिष्ट अतिथि आरएन सिंह (पूर्व जीएम एनसीएल) एवं सुखवंत सिंह थापर (प्राचार्य डीपीएस निगाही) ने कार्यक्रम में शिरकत कर कार्यक्रम में चार चांद लगाये कार्यक्रम का आरंभ विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया और छात्रों द्वारा प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की वंदना की गयी जिसके उपरांत कक्षा एलकेजी – यूकेजी एवं कक्षा 1 के छात्रों द्वारा अपने अभिभावकों के सम्मान में “पापा मेरे पापा” एवं “तुझसे पहले लूंगा मम्मी डैडी का नाम “ जैसे गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया इसके उपरांत कक्षा 6, 7 एवं 8 की छात्राओं की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने नवदुर्गा के रूपों का विमोचन किया ।

उक्त कार्यक्रम की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्राचार्य श्रीमती रश्मि द्विवेदी एवं श्रीमती काजल किरण द्वारा विद्यालय की अकादमिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी जिसमें विद्यालय की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गयी और छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा न सिर्फ मनोरंजन किया बल्कि मोबाइल का उपयोग सही प्रकार से करने और पानी की बचत करने एवं वन संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया ।
वार्षिकोत्सव में छात्रों को विभिन्न पुरस्कारों से भी नवाजा गया कक्षा 7 के छात्र सिद्धार्थ को परफेक्ट यूनिफार्म प्रांशु कुमार व्यास कक्षा 6 के छात्र को 100% अटेंडेंस संजना सिंह कक्षा आठ की छात्रा एवं जयवर्धन सिंह कक्षा यूकेजी के छात्र को बेस्ट डिसिप्लिन छात्र के पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया और विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार कक्षा आठ की छात्रा जानवी सिंह को मिला छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा बैठे-बैठे राजस्थान से लेकर पंजाब तक छत्तीसगढ़ से लेकर तमिलनाडु तक का भ्रमण करा दिया और आयोजन के अंत में मैनेजर श्री सौरभ पाण्डेय ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का शीर्षक “प्रवाह” छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं का प्रवाह देखकर एकदम सटीक सिद्ध हुआ ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप संजय प्रताप सिंह, डॉ. ए.के. तिवारी, मनोज प्रताप सिंह, डॉ.आर.डी. पाण्डेय, जितेंद्र सिंह, समाजसेवी एसडी सिंह, संपादक गोपाल अवस्थी, संदीप श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में विद्यालय परिवार व छात्र-छात्राओं के अभिभावक गण उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal