

सहतवार ( बलिया)। वर्षो से जर्जर हो चुके सहतवार छाता बाँसडीह रोड मार्ग के मरम्मत या पुनर्निर्माण हेतु आनन्दप्रकाश पाण्डेय व मनीषसिह दीक्षीत के नेतृत्व मे सहतवार बद्रीनाथ सिह चौराहे पर क्षेत्र के युवा समाजिक कार्यकर्ताओ ने सोमवार से क्रमिक अनशन की शुरुआत की।
सहतवार क्षेत्र के युवाओं ने बांसडीह रोड से सहतवार के बीच जर्जर मार्ग के विरुद्ध क्रमिक अनशन की शुरुआत की। आज प्रथम दिन क्षेत्र के क्रांतिकारी युवा आनंद प्रकाश पाण्डेय एवं मनीष सिंह दीक्षित ने क्रमिक अनशन पर बैठने का काम किया। आंदोलनकारी आनंद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि सहतवार से बांसडीह रोड तक जाने वाला मार्ग जर्जर है और हमारे क्षेत्र के जन प्रतिनिधि मौन है , इसलिए हम सभी युवाओं को मजबुर होकर आंदोलन करना पड़ रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आलोक पांडेय ने कहा कि खराब सड़क क्षेत्र के बिमार लोगों की जान लेने पर आमादा है। एंबुलेंस इस रास्ते जाने से कतरा रहे हैं । मजबुर होकर बांसडीह कचहरी के रास्ते होकर जाने को मजबुर हैं । इसलिए जिला अस्पताल जाने में ज्यादा समय लग रहा है। महिलाओं का प्रसव जो जिला अस्पताल पहुंचकर होना चाहिए वो खराब सड़क की वजह से रास्ते में हो जा रहा है। इस रास्ते में अनेक विद्यालय भी है । उन विद्यालयों में स्कूल वाहनों से जाने वाले बच्चों का जीवन भी रोज दांव पर लग रहा है।अनशनकारी मनीष सिंह दीक्षित ने कहा कि हम सब क्रमिक अनशन लगातार चलाएंगे जब तक संबंधित अधिकारी हमारी मांगे मान नहीं लेते हैं अन्यथा आंदोलन को हम बड़ा रूप देने को मजबुर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक पांडेय ने किया तथा संचालन सामाजिक कार्यकर्ता सुशांत राज भारत ने किया।
इस अवसर पर शिवजी पाठक,अमरेन्दपाठक अभिनवसिह, बलवन्तसिह, प्रियान्सुतिवारी,विकासकुमार,अमितसिह,प्रफुल्लसिह आदि अन्य लोगो ने अपना विचार व्यक्त किया।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal