ग्वालियर,
कलेक्टर अनुराग चौधरी की अध्यक्षता व एसपी नवनीत भसीन की मौजूदगी में 24 घंटे बाद ही शांति समिति की दूसरी बैठक हुई। बैठक में मराठा बोडिंग विवाद जुड़े दोनों पक्षों को बुलाया था। कलेक्टर व एसपी ने कहा कि विवाद का पटाक्षेप करना दोनों वर्गों के प्रबुद्ध लोगों के हाथ में हैं। दोनों वर्गों के प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्ष कोई धरना-प्रदर्शन नहीं करेगा। इसके साथ ही अगर सोशल मीड़िया पर कोई टिप्पणी करता है, तो उसी वर्ग के लोगों का दायित्व होगा कि वह उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज करायेंगें।
मराठा बोडिंग विवाद का पटाक्षेप कराने के लिए 24 घंटे में जिला प्रशासन को शांति समिति की बैठक बुलानी पड़ी। बैठक में अपर कलेक्टर टीएन सिंह, रिंकेश बैश्य व एएसपी सतेंद्र सिंह तोमर के अलावा साड़ा के पूर्व अध्यक्ष राकेश जादौन, अशोक सिंह चौहान, डॉ सुरजीत सिंह भदौरिया, जसराज चौहान, डॉ भजन चौहान, सीताराम बनोरिया, शैलेंद्र बंसल उपस्थित थे।
कलेक्टर व एसपी ने सख्त कार्रवाई होगी- कलेक्टर अनुराग चौधरी व एसपी नवनीत भसीन ने भरोसा दिलाया कि शहर की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 10 बजे के बाद डीजे किसी कीमत पर नहीं बजने दिया जाएगा। दोनों पक्ष के 5-5 प्रबुद्धजन एडीएम व एएसपी के साथ बैठक करें। और लोगों से अपील करें कि सोशल मीड़िया पर आपत्तिजनक की टिप्पणी करने से बचें।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal