Deprecated: Optional parameter $headers declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $attachments declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919
कोर्ट ने समझाया- बेटे को मां के साथ पिता के प्यार की भी जरूरत. एक हो गए पति-पत्नी – बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम…
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोर्ट ने समझाया- बेटे को मां के साथ पिता के प्यार की भी जरूरत. एक हो गए पति-पत्नी

ग्वालियर -पति से मामूली विवाद के कारण शबनम (परिवर्तित नाम) बेटे के साथ दो साल से मायके रह रही थी। पति ने पत्नी को साथ रखने के लिए कुटुंब न्यायालय में दावा पेश किया। अतिरिक्त कुटुंब न्यायाधीश हितेंद्र सिंह सिसौदिया ने दोनों को समझाइश देते हुए कहा कि बेटे को मां के साथ-साथ पिता के प्यार की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से तीनों के भविष्य पर बुरा असर पड़ेगा।
इस पर दोनों ने फिर से साथ रहने पर सहमति जताई और एक दूसरे को फूलमाला पहनाकर अच्छे से रहने का भरोसा दिलाया।

समझौते से 1729 मामले निपटे
शनिवार को विभिन्न न्यायालयों में आयोजित लोक अदालत में आपसी समझौते से सैकड़ों प्रकरणों का निराकरण किया गया। हाईकोर्ट में जस्टिस एसए धर्माधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। यहां आपसी सहमति से 213 प्रकरणों का निराकरण किया गया। मोटर क्लेम दुर्घटना क्लेम अपील प्रकरणों में पीड़ित पक्षकारों को लगभग 1.84 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि दी गई। जिला न्यायालय में कुल 9.71 करोड़ रुपए की वसूली और अवार्ड पारित कर पक्षकारों को लाभांवित किया गया।

इसके अलावा मोटर दुर्घटना दावा समेत अन्य मामलों में भी कुल 7.52 करोड़ रुपए का अवार्ड पारित किया गया, जिसमें 464 लोग लाभांवित हुए। प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में नगर निगम को 59.37 लाख रुपए की रिकवरी प्राप्त हुई। जिसमें कुल 1729 प्रकरण निराकृत हुए। वहीं बिजली विभाग को 24.64 लाख रुपए की रिकवरी प्राप्त हुई।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...